Home Box Officeदृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस: संडे को आया कमाई में जबरदस्त उछाल, पहले वीकेंड फिल्म मालामाल, 300 करोड़ से इतनी दूर

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस: संडे को आया कमाई में जबरदस्त उछाल, पहले वीकेंड फिल्म मालामाल, 300 करोड़ से इतनी दूर

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam The Conclusion

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस (POSTER)

हैदराबाद: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रखा है. दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला था. हालांकि शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और फिर संडे को फिल्म ने घाटा कवर कर लिया. दृश्यम 3 अपना पहला शानदार वीकेंड पूरा कर चुकी है. दृश्यम 3 अपने पहले ही वीकेंड में भारत में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है. दृश्यम 3 बीती 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी और आज (5 अक्टूबर) अपने पहले सोमवार यानी मंडे टेस्ट में पहुंच चुकी है. दृश्यम 3 मंडे टेस्ट में पास हो पाएगी या नहीं, वो तो शाम तक ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले जानते हैं फिल्म की पहले वीकेंड का कमाई के बारे में.

दृश्यम 3 फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज स्टारर फिल्म दृश्यम 3 के सस्पेंस और थ्रिल ने दर्शकों को खुद से बांधे रखा है. फिल्म की कहानी में कई मोड़ आते हैं, जिससे दर्शक नजर इधर से उधर नहीं कर पा रहे हैं. अजय देवगन का विजय सलगांवकर किरदार एक साइलेंट किरदार है, जो बिना कहे ही अपने विरोधियों के सारे प्लान फेल कर देता है. यही वजह है कि दृश्यम 3 ने पहले ही वीकेंड भारत में 176.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ओवरसीज में फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. दृश्यम 3 ने फर्स्ट वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 272.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अपने मंडे टेस्ट में पास हुई तो फिल्म वर्ल्डवाइड चौथे दिन ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

सैकनिल्क की मानें तो, दृश्यम 3 ने शुक्रवार को पहले दिन 62 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और तीसरे दिन कमाई में उछाल आया और 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. रविवार को दृश्यम 3 की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.29 फीसदी रही. इसमें मॉर्निंग शो में 42.38 फीसदी, दोपहर में 72.08 फीसदी, इवनिंग में सबसे ज्यादा 80.46 फीसदी और नाइट शो में 62.23 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट रहा.

दृश्यम 3 बनेगी सबसे कमाऊ फिल्म?

अजय देवगन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म सिंघम अगेन (2024) है, जिसने वर्ल्डवाइड 402.26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके बाद गोलमाल अगेन (378.4 करोड़ रुपये), तान्हाजी (367 करोड़ रुपये), दृश्यम 2 (2022) ने 345 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब दृश्यम 3 की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि अजय अपनी टॉप ग्रॉसर फिल्मों का आसानी से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

2026 की टॉप 5 में होगी शामिल

मौजूदा साल में धुरंधर: द रिवेंज ने सबसे ज्यादा 1852.44 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके बाद बॉर्डर 2 (464.50 करोड़ रुपये), हनुमान अंश (423.60 करोड़ रुपये), बबेथलहम कुडुम्बा यूनिट (मलयालम) 332.00 करोड़ रुपये और पेड्डी ने 330 करोड़ रुपये कमाए हैं. कहा जा सकता है कि दृश्यम 3 बहुत जल्द बेथलहम कुडुम्बा यूनिट और पेड्डी का रिकॉर्ड तोड़ टॉप 5 में जगह बना लेगी.

दृश्यम 3 के बारे में

दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी की आखिरी किस्त है. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, आलोक जैन और अजीत अंधारे फिल्म के निर्माता हैं. अभिषेक पाठक, अमाल कियान खान और परवेज शेख ने फिल्म की कहानी लिखी है.



Source link

You may also like

Leave a Comment