‘दृश्यम 3’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की और अब उम्मीद है कि यह पहले मंडे को भी धमाल परफॉर्म करेगी. शुरुआती तीन दिनों में ब्लॉकबस्टर कमाई से यह साफ हो गया था कि दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है और इसी के साथ फिल्म की वीकडेज में अच्छी कमाई करने की उम्मीद भी बढ़ दई है. आज फ़िल्म के लिए अहम दिन है और यह शानदार आंकड़ों के साथ ‘मंडे टेस्ट’ पास करने के लिए तैयार है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई कर ही है साथ ही इसकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.
‘दृश्यम 3’ के तीन दिनों का कितना हुआ कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ की अब तक की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनो में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कमाल कर दिया है.
- बता दें कि ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ की कमाई की थी.
- फिर दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये रहा.
- जबकि रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को ‘दृश्यम 3’ ने 61 करोड़ की धमाकेदार कमाई की.
- इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की भारत में नेट कमाई 176.50 करोड़ रुपये रही.
‘दृश्यम 3’ के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection Day 4 Live Updates
- ‘दृश्यम 3’ रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 12 बजे तक 2.28 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसकी ऑक्यूपेंसी 12% दर्ज की जा रही है.
- फिलहाल ‘दृश्यम 3’ का चार दिनों का कुल नेट कलेक्शन 178.78 करोड़ रुपये हो गया है.
| ‘दृश्यम 3’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 4 | 2.28 करोड़ (दोपहर 12 बजे तक) | 12% |
| कुल कलेक्शन | 178.78 करोड़ |
‘दृश्यम 3’ ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई?
‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने विदेशों में तीसरे दिन 20.00 करोड़ कमाए, जिससे फिल्म का ओवरसीज में तीन दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 61.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इसी के साथ इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ हो गया है.
‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. फिल्म में तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने भी अपने-अपने किरदारों को दोहराया है. जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसके निर्देशक अभिषेक पाठक हैं.
