Home Box Officeविजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Bollywood Hindi News

विजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। शुरुआत में इस फिल्म की बहुत चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की है।

‘सिग्मा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘सिग्मा’ शुक्रवार (2 अक्टूबर) को थिएटर में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और ‘सिग्मा’ ने भारत में 1.50 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ। वीकेंड होने के बावजूद, इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें:

विजय नहीं करेंगे बेटे जेसन की डेब्यू फिल्म का प्रमोशन, बोले- पापा अब…

‘सिग्मा’ का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 (2 अक्टूबर) – 2.35 करोड़ रुपये

डे 2 (3 अक्टूबर) – 1.50 करोड़ रुपये

डे 3 (4 अक्टूबर) – 1.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 5.35 करोड़ रुपये

‘सिग्मा’ के बारे में

2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘सिग्मा’ जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म में संदीप किशन ‘गुरु’ के रोल में और फारिया अब्दुल्ला ‘सैम’ के रोल में हैं, जबकि संपत राज ने ‘कोटलापट्टी वीरय्या रेड्डी’ का किरदार निभाया है। राजू सुंदरम, शिव पंडित और अंबू थसन भी कास्ट का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:

थलपति विजय के बेटे की फिल्म ‘Sigma’ की रिलीज टली, जानिए कौन लगा रहा है पैसा

कैसे हैं विजय थलपति और जेसन के रिश्ते?

साउथ सुपरस्टार विजय थलपति और उनके बेटे जेसन संजय के बीच दूरियों की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। जेसन, विजय और संगीता सोर्नालिंगम के बेटे हैं। दोनों के बीच अनबन की अटकलें तब और तेज हो गईं जब विजय थलपति के बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी पत्नी और बेटे दोनों ही अनुपस्थित रहे। वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड त्रिशा कृष्णन, एक्टर के मां-बाप के साथ बैठी नजर आईं।

जेसन संजय की फिल्म का विजय ने नहीं किया प्रमोशन

एक तरफ, जेसन संजय ने अपने प्रोफेशनल नाम से पिता विजय थलपति का नाम हटा दिया है। जेसन संजय ने मां के नाम को तरजीह दी है। वह अब अपने नाम के साथ ‘जेसन संजय एस’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां ‘एस’ उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम के नाम को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ, विजय ने अपने बेटे की पहली फिल्म का प्रमोशन नहीं किया।

ये भी पढ़ें:

क्या है विजय और संगीता की लव स्टोरी? पहली मुलाकात से शादी और तलाक वाले यूटर्न तक



Source link

You may also like

Leave a Comment