Home Box Officeअजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन ‘रेड 2’ से ‘भूत बंगला’ तक के तोड़े रिकॉर्ड

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का दुनियाभर में कहर, तीसरे दिन ‘रेड 2’ से ‘भूत बंगला’ तक के तोड़े रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


शुक्रवार, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की थी और फिर वीकेंड में भी इस क्राइम थ्रिलर ने जबरदस्त कमाई जारी रखी. फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में कई बड़े मुकाम हासिल किए. ये फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही साल की टॉप 10 फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इसने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की और कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

दृश्यम 3 का भारत में तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने शुक्रवार को भारत में 62 करोड़ कमाए थे और शनिवार को 53.50 करोड़ (नेट) की कमाई की. रविवार को इसने 61 करोड़ (नेट) कमाए. इस तरह, तीन दिनों में ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ की घरेलू कमाई 176.50 करोड़ नेट और ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ हुआ.  इस फिल्म ने हिंदी फिंल्मों के लिए सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.  यह ‘सुल्तान’ के लगभग बराबर है और इसने ‘वॉर’ और ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड कितनी रही दृश्यम 3 की तीन दिनों की कुल कमाई?
विदेशों में ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन की ज्यादातर फिल्मों से बेहतर परफॉर्म किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओवरसीज में तीन दिनों में 61 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ही, इसका वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 273 करोड़ रुपये हुआ है.

‘दृश्यम 3’ ने ‘रेड 2’ और ‘भूत बंगला’ को दी मात
‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त शुरुआत से कई पैन-इंडिया फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने हाल की कई बड़ी बजट वाली फ़िल्मों की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनमें अजय देवगन की अपनी फ़िल्म रेड 2 (243 करोड़), आमिर ख़ान की सितारे ज़मीन पर (266 करोड़) और अक्षय कुमार की भूत बंगला (247 करोड़) शामिल हैं.

अब दृश्यम 3, अजय देवगन की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनने की राह पर है. इसके लिए उसे दृश्यम 2 (347 करोड़) और तान्हाजी (367 करोड़) से आगे निकलना होगा. उम्मीद है कि पहले हफ्ते में ये इस मुकाम को हासिल कर लेगी.

‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम 3’ में तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत ने अपने किरदार दोहराए हैं. सौरभ शुक्ला भी ‘दृश्यम 2’ वाले अपने किरदार में एक कैमियो रोल में दिखें हैं. कास्ट में नए शामिल होने वाले कलाकार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज हैं. अभिषेक पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित यह फ़िल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और ये इस फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है.



Source link

You may also like

Leave a Comment