Home Box Office‘गदाधारी भीम’ से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे करण जौहर, ए लिस्टर एक्टर्स आएंगे नजर!

‘गदाधारी भीम’ से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे करण जौहर, ए लिस्टर एक्टर्स आएंगे नजर!

by BollywoodNewsAndMovie


फिल्ममेकर करण जौहर आने वाले सालों के लिए कई रोमांचक फिल्में लाने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्ममेकर ने राधा-कृष्ण की मशहूर प्रेम कहानी पर आधारित एक शानदार फिल्म को मंजूरी दे दी है और अब, ऐसा लगता है कि उन्होंने हिंदू महाकाव्य पर आधारित एक और रोमांचक प्रोजेक्ट को फाइनल कर लिया है.

करण जौहर भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं. ये फिल्म महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक, भीम पर आधारित है. फिल्म पर जोरों से काम भी चल रहा है.

अभिषेक वर्मन संग आए करण जौहर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,  फिल्ममेकर ‘गदाधारी भीम’ नाम की मॉडर्न माइथोलॉजिकल सुपरहीरो एक्शन ड्रामा फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी में हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए अभिषेक वर्मन को चुना है.

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि फिल्म की कहानी लिखने का काम ऑफिशियली पूरा हो चुका है. माना जा रहा है कि अभिषेक ने कहानी को बेहतर बनाने में काफी समय लगाया है और स्क्रिप्ट अब फाइनल हो चुकी है.

कास्टिंग पर जल्द शुरू होगा काम
सूत्रों का कहना है कि मेकर्स जल्द ही कास्टिंग प्रोसेस शुरू करने वाले हैं. उनकी नजर लीड रोल के लिए किसी बड़े ए-लिस्ट स्टार को लेने पर है. ये एक बड़े पैमाने पर बनने वाला एपिक ड्रामा है और इसे बहुत बड़े बजट के साथ बनाया जाएगा.

करण जौहर इस सुपरहीरो फिल्म को शुरू करने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. ये धर्मा प्रोडक्शंस की पहली सुपरहीरो फिल्म भी होगी. 

बता दें, डायरेक्टर अभिषेक वर्मन ने पहले ‘2 स्टेट्स’ और ‘कलंक’ जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्में बनाई हैं और ये उनके लिए एक नया जॉनर होगा. वहीं, ये धर्मा प्रोडक्शंस और अभिषेक वर्मन का तीसरा कोलेबोरेशन भी है. कास्टिंग फाइनल होते ही फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. जल्द ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है.





Source link

You may also like

Leave a Comment