Home Box OfficeBox Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘Drishyam 3’ ने पकड़ी रफ्तार, ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, जानें ‘प्रेम कीटाणु’ समेत बाकी फिल्मों का हाल

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘Drishyam 3’ ने पकड़ी रफ्तार, ‘हनुमान अंश’ का जलवा कायम, जानें ‘प्रेम कीटाणु’ समेत बाकी फिल्मों का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस वक्त फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 2 अक्तूबर को दस्तक देने के बाद वीकएंड पर दमदार कलेक्शन किया है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, ‘हनुमान अंश’ ने भी नई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा है. ‘प्रेम कीटाणु’, ‘वन’, ‘डिगर’ और ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन भी जारी है. जानिए किस फिल्म ने वीकएंड पर कितने रुपये कमाए.

‘दृश्यम 3’ ने किया शानदार कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी. तीसरे दिन रविवार को भी दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिली और फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ओपनिंग डे पर 62 करोड़ और शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब 176.55 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Drishyam The Conclusion: 100 वर्जन लिखने के बाद तैयार हुआ था ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स, राइटर आमिल कियान खान ने खोला बड़ा राज

‘प्रेम कीटाणु’ के कलेक्शन ने किया निराश

बॉक्स ऑफिस पर ‘प्रेम कीटाणु’ की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है. अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी. पहले दिन वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना की फिल्म ने महज 50 लाख रुपये कमाए. दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 35 लाख रुपये रहा, जबकि रविवार की छुट्टी भी फिल्म के लिए खास कमाल नहीं कर पाई और तीसरे दिन इसने 31 लाख रुपये का कारोबार किया. फिल्म की तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये है.

‘द वन’ ने किया इतना कलेक्शन

‘द वन’ की बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का सिलसिला दूसरे हफ्ते में भी जारी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल अभिनीत यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी. पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकएंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया. नौवें दिन शनिवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 10वें दिन रविवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 3.25 करोड़ रुपये हो गया. अब फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये है.

Mupapa: ‘बंदिश बैंडिट्स’ फेम श्रेया चौधरी की ‘मुपापा’ में हुई एंट्री, आयुष्मान खुराना संग नजर आएंगी एक्ट्रेस

‘हनुमान अंश’ की रफ्तार हुई कम

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस दौड़ दो महीने बाद भी थमती नजर नहीं आ रही है. शनिवार को फिल्म ने अपने 58वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को छुट्टी के चलते इसका कलेक्शन बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह फिल्म ने 59 दिनों में 324.73 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. खास बात यह है कि इस दौरान कई नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.

KBC शूटिंग ने बिगाड़ा Amitabh Bachchan का स्लीप शेड्यूल, कहा- ‘मुझे बिस्तर पर भागना पड़ता है’

Frequently Asked Questions

Q1. बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का प्रदर्शन कैसा रहा? (How is Drishyam 3 performing at the box office?)

A. ‘दृश्यम 3’ ने वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार तेज कर दी है.

Q2. क्या ‘हनुमान अंश’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत है? (Is Hanuman Ansh still performing well at the box office?)

A. हां, नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और लगातार कलेक्शन कर रही है.

Q3. ‘प्रेम कीटाणु’ ने वीकएंड पर कितनी कलेक्शन की? (How much did Prem Kiitanu earn over the weekend?)

A. ‘प्रेम कीटाणु’ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘दृश्यम 3’ की तुलना में धीमा रहा. फिल्म ने वीकएंड पर सीमित कारोबार किया.

Q4. ‘दृश्यम 3’ कब रिलीज हुई थी? (When was Drishyam 3 released?)

A. अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Q5. बॉक्स ऑफिस पर इस समय कौन-कौन सी फिल्में चल रही हैं? (Which movies are currently running in theatres?)

A. ‘दृश्यम 3’ और ‘हनुमान अंश’ के अलावा ‘प्रेम कीटाणु’, ‘वन’ और ‘मिर्जापुर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हैं.

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने IT रेड पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है’

Tags : box office collection | box office | Drishyam 3 | drishyam 3 collection | Drishyam 3 Trailer | Drishyam 3 update | Prem Keetanu | Drishyam The Conclusion



Source link

You may also like

Leave a Comment