Home Viralचंपारण में शराब तस्कर को केक खिला रहे थे थानेदार और दारोगा, वायरल वीडियो के बाद SP ने लिया एक्शन  

चंपारण में शराब तस्कर को केक खिला रहे थे थानेदार और दारोगा, वायरल वीडियो के बाद SP ने लिया एक्शन  

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के पीपरा थानेदार व यहीं के एक दारोगा का संबंध शराब तस्कर के साथ सामने आया है। इनके संबंधों से संबंधित एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में थानाध्यक्ष सतीश कुमार व दारोगा विपिन कुमार इसी थानाक्षेत्र के शराब तस्कर को केक खिलाते दिख रहे हैं। दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो सामने आने के साथ पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मामले की जांच कराई है। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि थानाध्यक्ष सतीश व दारोगा विपिन जिस व्यक्ति को केक खिलाफ रहे, वो शराब का तस्कर पीपरा थानाक्षेत्र के महारानी गांव का निवासी बिट्टू कुमार है।

तस्वीर अथवा वीडियो बर्थ-डे या किसी अन्य उत्सव का है, जिसमें दोनों पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए और तस्वीरें खींचवाई।

दोनों पीपरा थाना में ही पदस्थापित थे और उसी थाना में बिट्टू के खिलाफ कांड संख्या 304/24 के तहत उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज है।इसके अतिरिक्त गोपालगंज में उत्पाद थाना कांड संख्या 167/20 उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज है।

एसपी कार्यालय की ओर से इस घटना की बाबत जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि इससे इनकार नहीं कि इन दोनों पुलिस अधिकारियों के आचरण से शराब तस्करों के मनोबल में वृद्धि नहीं होगी।

इस घटना से आम आदमी के मन में पुलिस के प्रति अविश्वास, असंतोष का भाव उत्पन्न हुआ है। एसपी ने इस घटना को पुलिस के विभागीय आचरण के प्रतिकूल माना है।

साथ ही इस घटना को पुलिस की छवि व गरिमा धूमिल करनेवाला बताया है। इन सभी तथ्यों के आलोक में दोनों को निलंबित करते हुए , उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

थानाध्यक्ष व दारोगा का आचरण विभागीय अनुशासन के प्रतिकूल पाया गया है। जांच के बाद तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया चल रही है। -स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण।

यह भी पढ़ें- कहीं गुड्डू मुस्लिम व साबिर भी दूसरे राज्यों की जेल में तो बंद नहीं? पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है घोषित



Source link

You may also like

Leave a Comment