Home Hollywood15 मिनट तक रोकी सांसे, बिना पलक झपके किया मेडिटेशन; Vidyut Jammwal का हैरतअंगेज कारनामा

15 मिनट तक रोकी सांसे, बिना पलक झपके किया मेडिटेशन; Vidyut Jammwal का हैरतअंगेज कारनामा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्शल आर्ट्स और योग के मामले में माहिर बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।

विद्युत ने अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर (Street Fighter) के ट्रेलर लॉन्च इंवेंट के दौरान कुछ ऐसा करके दिखाया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस दौरान विद्युत ने लोगों के सामने 15 मिनट तक सांस रोककर ध्यान किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विद्युत ने किया सबको हैरान

स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विद्युत जामवाल ने मीडिया और तमाम लोगों के सामने गजब का स्टंट करके दिखाया। उन्होंने लगभग 15 मिनट तक अपनी सांसों को रोकर हैरतअंगेज तरीके से ध्यान करके दिखाया।

यह भी पढ़ें- भयंकर ठंड में बिना कपड़ों के पेड़ पर क्यों चढ़े Vidyut Jammwal? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

इतना ही नहीं 20 मिनट तक विद्युत बिना पलक झपकाए मेडिटेशन करते दिखे, जिसने हर किसी चौंका दिया। उनकी आंखे खुली रहीं और उनसे लगातार पानी बहता रहा, अभिनेता के पैर भी कुछ समय बाद कांपने लगे। लेकिन वह टस से मस न हुए और ये गजब का कारनामा करके दिखाया।

स्ट्रीट फाइटर को लेकर बोले विद्युत

कमांडो, खुदा हाफिज और क्रैक फिल्मों में जबरदस्त एक्शन दिखा चुके विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर (Street Fighter) में एक्शन करते नजर आएंगे। हॉलीवुड में काम करने को लेकर विद्युत ने कहा- ये सपना तो मैंने बिल्कुल भी देखा नहीं था। जब मैं अमेरिका में इस फिल्म की शूटिंग कर रहा था तो वहां मुझे ऐसा कोई आदमी नहीं मिला, जिसने ये गेम न खेला हो।

vidyut

इस खेल और इसकी दुनिया के बारे में जानना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। मैं एथलीट था, तो मैं वीडियो गेम्स नहीं खेलता था, मैं स्पोर्ट्स में ज्यादा व्यस्त रहता था। स्पोर्ट्स के चक्कर में ही ये रोल मिल गया। अब मुझे लगता है कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी काम यह फिल्म पाने के लिए किया।

सही कहते हैं, आप मेहनत करते रहो, जो मिलना होगा आप तक पहुंच ही जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म स्ट्रीट फाइटर को 16 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में विद्युत धलसिम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

हॉलीवुड और बॉलीवुड की कार्यशैली में अंतर

आगे हॉलीवुड और बॉलीवुड की कार्यशैली में अंतर पर विद्युत ने कहा- मैंने इतना ज्यादा अनुशासन किसी फिल्म के सेट पर पहली बार देखा। सेट पर सभी 300 लोग एक जैसे ही अनुशासन का पालन कर रहे थे। वहां पर कोई भी कलाकार फिर वह चाहे कितना भी बड़ा सुपरस्टार क्यों न हो, उन्हें लेट होना पता ही नहीं है। अगर कहीं कोई एक मिनट लेट हो गया, तो उन्हें फोन जाता है कि कहीं आप हॉस्पिटल में तो नहीं हैं। यह दोनों इंडस्ट्री में एक बड़ा अंतर है।



Source link

You may also like

Leave a Comment