Home Hollywood4600 करोड़ की फिल्म के विलेन का हैरतअंगेज लुक, तीन चुड़ैलों को लेकर आया डूम, 23 सुपरहीरो को देगा टक्कर, 18 दिसंबर को होगी रिलीज | 4600 crore Avengers Doomsday new look of doctor doom Return With 3 witches to take on 23 superheroes MCU Movie releasing in Hindi on 18 December

4600 करोड़ की फिल्म के विलेन का हैरतअंगेज लुक, तीन चुड़ैलों को लेकर आया डूम, 23 सुपरहीरो को देगा टक्कर, 18 दिसंबर को होगी रिलीज | 4600 crore Avengers Doomsday new look of doctor doom Return With 3 witches to take on 23 superheroes MCU Movie releasing in Hindi on 18 December

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली:

4600 करोड़ के बजट वाली फिल्म के खतरनाक विलेन का हैरतअंगज लुक रिलीज हो गया है. इस सुपरविलेन से लड़ने का काम 23 से ज्यादा सुपरहीरो करेंगे. हम बात कर रहे हैं अवेंजर्स डूम्सडे मूवी की. मलागा के कॉमिक-कॉन में अवेंजर्स डूम्सडे के डॉक्टर डूम और उनके दो साथियों का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर को रिलीज करते हुए मार्वल स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘सीधा मलागा कॉमिक कॉन से. चुड़ैलों का सीजन आ गया है. 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में आ रही है अवेंजर्स डूम्सडे.’ इस पोस्टर में डॉक्टर डूम के साथ उनकी बाकी साथी भी नजर आ रही हैं.

अवेंजर्स डूम्सडे पर फैन्स रिएक्शन

फिल्म के नए पोस्टर पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि हमें लातवेरियन चुड़ैलों की और भी फोटो देखनी हैं. वहीं फैन्स इस पोस्टर के पीछे की थ्योरी भी सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं. एक कमेंट आया है कि मुझे अभी पता चला कि मल्टीवर्स की मां वांडा भी इस तिकड़ी में है. वहीं एक फैन ने तो सारे पोस्टर अभी शेयर करने की ही डिमांड कर डाली है. वहीं एक ने लिखा है, डूम और वांडा? तो ब्रो अवेंजर्स को टोबी की जरूरत पड़ेगी ही. वहीं एक फैन तो यहां तक चाहता है कि अक्तूबर में ही दिसंबर आ जाए. लेकिन फिल्म को देखने के लिए इंतजार तो करना ही पड़ेगा. इस पोस्टर पर बहुत ही मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | 70 साल पुराना ‘भोला बचपन दुखी जवानी’ गाना, मीना-डेजी की इमोशनल केमेस्ट्री, थिएटर्स में मनाई थी सिल्वर जुबली

अवेंजर्स डूम्सडे रिलीज डेट, कितनी भाषाओं में होगी भारत में रिलीज

अवेंजर्स डूम्सडे 18 दिसंबर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एमसीयू में वापसी है. बेशक इस बार वह आयरन मैन नहीं, बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम बनकर आए हैं. लेकिन उनके फैन्स की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है. अवेंजर्स डूम्सडे में मार्वल की अलग-अलग पीढ़ियों के सुपरहीरो एक साथ नजर आएंगे, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी सिनेमाई घटनाओं में से एक बनने जा रही है.

अवेंजर्स डूम्सडे की स्टारकास्ट

अवेंजर्स डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैकरैक, वायट रसेल, चैनिंग टैटम, सिमू लियू, इयान मैककेलन, टॉम हिडल्स्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबास्टियन स्टैन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज़, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, माबेल कैडेना और टेनोच हुएर्ता मेजिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. लेकिन 18 दिसंबर से पहले इसकी कुछ झलकें ही मिलेंगी, पिक्चर तो तय दिन ही देखने को मिलेगी.






Source link

You may also like

Leave a Comment