Home Hollywoodइस्लाम के ख‍िलाफ बोलना पड़ा भारी, सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- मेरा करियर ‘खत्म’ हो गया, लोगों ने फोन तक नहीं उठाया – actress selma blair reveals anti-islam comment destroyed her hollywood career says no one returned my calls

इस्लाम के ख‍िलाफ बोलना पड़ा भारी, सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- मेरा करियर ‘खत्म’ हो गया, लोगों ने फोन तक नहीं उठाया – actress selma blair reveals anti-islam comment destroyed her hollywood career says no one returned my calls

by BollywoodNewsAndMovie


एक्‍ट्रेस सेल्‍मा ब्‍लेयर ने खुलासा क‍िया है कि 2 साल पहले ‘इस्‍लाम व‍िरोधी’ बयान उनकी बड़ी गलती थी। 54 साल की ‘हेलबॉय’ फेम एक्‍ट्रेस ने कहा क‍ि उस एक ट‍िप्‍पणी ने उनका हॉलीवुड करियर खत्‍म कर द‍िया। उनके प्राजेक्‍ट्स छ‍िन गए। उनके पार्टनर्स, वकील, मैनेजर, दोस्‍त, सब उन्‍हें छोड़कर चले गए।

Selma Blair reveals anti-Islam comment destroyed her career
इस्लाम के ख‍िलाफ बोलना पड़ा भारी, सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- मेरा करियर ‘खत्म’ हो गया, लोगों ने फोन तक नहीं उठाया
अमेरिकी एक्‍ट्रेस सेल्मा ब्लेयर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘क्रूएल इंटेंशन्स’, ‘लीगली ब्लॉन्ड’, ‘द स्वीटेस्ट थिंग’ और ‘हेलबॉय’ फ्रेंचाइजी फेम सेल्मा ब्लेयर ने बताया है कि दो साल पहले ‘इस्लाम-विरोधी’ बयान के बाद उन्‍हें न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों की खूब आलोचना झेलनी पड़ी, बल्‍क‍ि इसने उनके हॉलीवुड करियर को भी ‘खत्म’ कर दिया। 54 साल की सेल्‍मा ब्‍लेयर हाल ही द ज्यूइश म्यूजियम में एंटी-डिफेमेशन लीग के ‘स्टेट ऑफ द आर्ट्स’ कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उनका करियर को लेकर दर्द छलका।

सेल्‍मा ब्‍लेयर ने दो साल पहले फरवरी 2024 में इजराइल-हमास युद्ध के दौरान सीरियाई-यहूदी शरणार्थी अब्राहम हमरा के एक इंस्‍टाग्राम वीडिया पर ‘एंटी-इस्‍लाम’ कमेंट किया था। एक्‍ट्रेस ने लिखा था, ‘आतंकवादियों का समर्थन करने वाले इन गुंडों को देश से निकाल दो। इस्लाम ने मुस्लिम देशों को बर्बाद कर दिया है और फिर वे यहां आकर लोगों की सोच खराब करते हैं। वे जानते हैं कि वे झूठे हैं। टेढ़े-मेढ़े तर्क देते हैं। उन्हें उनके किए की सजा मिले।’