3
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी पहुंचीं। घर में काजी के साथ उनका काफी झगड़ा देखने को मिला था। उन्होंने कुछ आपत्तिजनक शब्द भी काजी को कहे थे, जिन पर हंगामा हुआ। इसके अलावा उन्होंने अपने स्ट्रगल पर भी बात कही। वहीं, रीति को अपनी सौतेली बेटी बताने वाले एक पंजाबी सिंगर एकम बावा ने रीति की बात को गलत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने काफी लग्जरी लाइफ जी है। एकम के खिलाफ रीति ने लीगल एक्शन लिया है।
