Home Morning News (खास खबरें)winter workout | morning exercise tips | health tips | ठंड में सुबह उठकर एक्सरसाइज करना क्यों लगता है भारी? ये 5 स्मार्ट टिप्स बनाएंगे वर्कआउट आसान

winter workout | morning exercise tips | health tips | ठंड में सुबह उठकर एक्सरसाइज करना क्यों लगता है भारी? ये 5 स्मार्ट टिप्स बनाएंगे वर्कआउट आसान

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Health News: सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर का तापमान सामान्य समय की तुलना में कम महसूस हो सकता है. लंबे समय तक एक ही जगह सोने के कारण शरीर की मांसपेशियां भी तुरंत एक्टिव नहीं होतीं. ऐसे में आपको बताते हैं कि सर्दियों के दौरान सुबह का रूटीन क्या होना चाहिए.

ऋषिकेश: सर्दियों में सुबह की ठंडी हवा और गर्म रजाई से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लगता. अलार्म बजने के बाद भी मन करता है कि थोड़ी देर और सो लिया जाए. खासकर जब सुबह तापमान कम हो, तो शरीर सुस्त और मांसपेशियां थोड़ी अकड़ी हुई महसूस हो सकती हैं. यही वजह है कि रोज सुबह एक्सरसाइज करने की आदत भी सर्दियों में थोड़ी मुश्किल लगने लगती है.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ठंड में वर्कआउट छोड़ दिया जाए. बस इस मौसम में एक्सरसाइज करने का तरीका थोड़ा बदलने की जरूरत होती है. अगर शरीर को अचानक तेज एक्सरसाइज में लगाने के बजाय धीरे-धीरे एक्टिव किया जाए, तो सुबह का वर्कआउट काफी आसान हो सकता है.

सुबह उठते ही ना करें व्यायाम
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि सर्दियों में सुबह उठते ही शरीर का तापमान सामान्य समय की तुलना में कम महसूस हो सकता है. लंबे समय तक एक ही जगह सोने के कारण शरीर की मांसपेशियां भी तुरंत एक्टिव नहीं होतीं. ऐसे में सीधे दौड़ना, तेज कार्डियो या भारी एक्सरसाइज शुरू कर देना परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए सबसे पहले शरीर को तैयार करना जरूरी है.

1. वर्कआउट से पहले 5-10 मिनट वार्मअप करें
ठंड में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्मअप को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. कमरे में थोड़ी देर चलना, हाथ-पैर हिलाना, हल्की स्ट्रेचिंग, स्पॉट जॉगिंग या कुछ आसान मूवमेंट किए जा सकते हैं. इससे शरीर धीरे-धीरे एक्टिव मोड में आता है और मांसपेशियों की जकड़न भी कम महसूस हो सकती है. वार्मअप जितना आसान और आरामदायक होगा, वर्कआउट शुरू करना उतना ही आसान लगेगा.

2. एकदम भारी वर्कआउट न करें
अगर आप ठंड में पहली बार सुबह एक्सरसाइज शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. पहले 15-20 मिनट हल्की एक्सरसाइज, वॉक या आसान योग से शुरुआत कर सकते हैं. शरीर को मौसम के हिसाब से ढलने का समय दें. कुछ दिनों बाद अपनी क्षमता के अनुसार वर्कआउट का समय और इंटेंसिटी बढ़ाई जा सकती है.

3. सही कपड़े पहनकर वर्कआउट करें
ठंड में एक्सरसाइज करते समय कपड़ों का ध्यान रखना भी जरूरी है. बहुत पतले कपड़े पहनकर सीधे ठंडी हवा में वर्कआउट करने से असहज महसूस हो सकता है. वहीं जरूरत से ज्यादा मोटे कपड़े पहनने पर एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा गर्मी लग सकती है. इसलिए ऐसे आरामदायक कपड़े चुनें, जिन्हें जरूरत के हिसाब से हटाया या पहना जा सके. अगर बाहर वर्कआउट कर रहे हैं तो सिर, कान और हाथों को भी ठंडी हवा से बचाना बेहतर है.

4. उठते ही खुद पर ज्यादा दबाव न डालें
कई लोग सुबह अलार्म बजते ही तुरंत वर्कआउट शुरू करने की कोशिश करते हैं. सर्दियों में ऐसा करना और मुश्किल लग सकता है. उठने के बाद कुछ मिनट शरीर को सामान्य होने दें. थोड़ा पानी पिएं, कमरे में हल्का चलें और फिर वार्मअप शुरू करें. अगर किसी दिन शरीर बहुत थका हुआ महसूस हो रहा है तो हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग भी पर्याप्त हो सकती है. हर दिन एक जैसा वर्कआउट करना जरूरी नहीं है.

5. जरूरत हो तो वर्कआउट का समय बदल दें
अगर सुबह का तापमान बहुत कम है और बार-बार कोशिश के बाद भी सुबह एक्सरसाइज करना मुश्किल लग रहा है, तो वर्कआउट का समय बदलना भी ठीक है. दिन में जब मौसम थोड़ा गर्म हो, तब वॉक योग या एक्सरसाइज की जा सकती है. सबसे जरूरी बात यह है कि एक्सरसाइज की आदत बनी रहे. सिर्फ इसलिए वर्कआउट छोड़ना सही नहीं है, क्योंकि वह सुबह के समय नहीं हो पा रहा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

You may also like

Leave a Comment