Home Box OfficeBox Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, ‘वन’ और ‘हनुमान अंश’ का हाल हुआ बेहाल

Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, ‘वन’ और ‘हनुमान अंश’ का हाल हुआ बेहाल

by BollywoodNewsAndMovie


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का जलवा देखने को मिल रहा है.  दूसरी ओर, ‘वन’ और ‘प्रेम कीटाणु’ के कलेक्शन में काफी बदलाव देखने को मिला हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दृश्यम 3’ समेत सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन रहा.

Mika Singh On Pakistani Muslim: मीका सिंह ने पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘वहां के लोग बुरे नहीं हैं’

‘दृश्यम 3’ ने किया शानदार कलेक्शन

Drishyam 3

‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार फिलहाल बनी हुई है. अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर इस फिल्म ने 2 अक्तूबर को 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद फिल्म ने सोमवार को 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह चार दिनों में इसका भारत में नेट कलेक्शन 197.54 करोड़ रुपये हो गया है. 

‘प्रेम कीटाणु’ ने किया खराब प्रदर्शन 

Prem Keetanu

‘प्रेम कीटाणु’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. सोमवार को फिल्म महज 10 लाख रुपये का कारोबार कर पाई. इस तरह चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन काफी सीमित रहा. शुरुआती तीन दिनों का नेट कलेक्शन 1.21 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है, जबकि इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना नजर आ रहे हैं.

‘Mahakavya Shri Ramayan Katha’ के प्रोड्यूसर ने ‘Ramayana’ टीम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘नेगेटिव मार्केटिंग करवाई, पैसे खिलाए…’

‘द वन’ ने किया इतना कलेक्शन

The Vvaan Force Of The Forestबॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ के कलेक्शन में अब उतार देखने को मिल रहा है. 25 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले सप्ताह में 53.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे वीकएंड में रविवार को इसका कलेक्शन  3.25 करोड़ रुपये रहा, जिससे लगा कि फिल्म की पकड़ अभी बरकरार है. लेकिन सोमवार को 11वें दिन कलेक्शन में तेज गिरावट आई और फिल्म महज 95 लाख रुपये ही जुटा पाई. अब ‘द वन’ का इंडिया नेट कलेक्शन 63.05 करोड़ रुपये हो चुका है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Yami Gautam और Aditya Dhar के हिमाचल जाने की खबरों पर लगा विराम, ‘धुरंधर’ टीम ने बताई सच्चाई

‘हनुमान अंश’ ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 

hanuman ansh‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर लगातार जारी है. फिल्म ने सोमवार को सिनेमाघरों में अपने 60 दिन पूरे कर लिए. हालांकि, अब इसकी रोजाना कलेक्शन  लाखों में पहुंच गया है.  सोमवार को 60वें दिन कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई और फिल्म सिर्फ 75 लाख रुपये ही जुटा सकी. इसके बावजूद दो महीने बाद भी फिल्म का सिनेमाघरों में मजबूती से टिके रहना खास उपलब्धि है. ‘हनुमान अंश’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 325.48 करोड़ रुपये हो चुका है.

Ramayana Set Fire: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ के सेट पर लगी आग, जलकर खाक हुआ शूटिंग का सामान

Frequently Asked Questions

Q1. ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया? (How much has ‘Drishyam 3’ collected at the box office?)

A1. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने शानदार शुरुआत की है और सोमवार के बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 197.54 करोड़ रुपये हो गया है.

Q2. ‘प्रेम कीटाणु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? (What is the box office collection of ‘Prem Keetanu’?)

A2. ‘प्रेम कीटाणु’ ने शुरुआती तीन दिनों में 1.21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सोमवार को फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये कमाए.

Q3. ‘द वन’ का कुल कलेक्शन कितना है? (What is the total collection of ‘The One’?)

A3. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 63.05 करोड़ रुपये हो चुका है. सोमवार को फिल्म ने 95 लाख रुपये कमाए.

Q4. ‘हनुमान अंश’ ने अब तक कितना कलेक्शन किया है? (How much has ‘Hanuman Ansh’ earned so far?)

A4. ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 60वें दिन तक 325.48 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. 60वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए.

Q5. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of ‘Mirzapur: The Movie’?)

A5. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का इंडिया नेट कलेक्शन 228.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 332.54 करोड़ रुपये बताया गया है.

Tags : Box Office Report | box office review | Vvaan | The Vvaan Trailer | Hanuman Ansh | Hanuman Ansh Collection | Hanuman Ansh cast fees | Hanuman Ansh cast

मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर और पर्दे के पीछे की खास हलचल पर नजर बनाए रखें। फिल्मों से लेकर  टीवी शो तक,  बॉलीवुड, हॉलीवुड, दक्षिण भारतीय सिनेमा और भोजपुरी जगत की ताजा खबरें, चर्चाएं और दिलचस्प अपडेट लगातार आप तक पहुंचते रहेंगे।

हमारे Facebook, X (Twitter), YouTube और Instagram पेज को अभी फॉलो करें और मनोरंजन से जुड़ी कोई भी अहम खबर मिस न करें।





Source link

You may also like

Leave a Comment