Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? टीम ने जारी किया ‘रॉकस्टार’ का हेल्थ अपडेट, Bigg-boss Hindi News

बिग बॉस 20 से बाहर हुए काजी तौकीर? टीम ने जारी किया ‘रॉकस्टार’ का हेल्थ अपडेट, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Qazi Touqeer Health Update: क्या वाकई काजी तौकीर बिग बॉस हाउस में तबीयत बिगड़ने की वजह से बाहर हो गए हैं? उनकी टीम ने अपडेट जारी किया है।

बिग बॉस 20 के सबसे दमदार खिलाड़ियों में से एक काजी तौकीर पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। बिग बॉस की मेडिकल टीम बीच-बीच में उनकी जांच कर रही है और वह इस सबके बावजूद दर्शकों को अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। खबर थी कि काजी को उनकी लगातार बिगड़ती तबीयत के चलते बिग बॉस हाउस से बाहर होना पड़ सकता है, और अब उनकी टीम ने मॉडल-सिंगर की सेहत और बिग बॉस 20 में उनके रहने या न रहने के बारे में अपडेट जारी किया है। टीम ने बताया है कि काजी अभी भी बिग बॉस हाउस में ही हैं। हाल ही में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था।

काजी की टीम ने जारी किया यह अपडेट

टीम ने बताया है कि काजी की सेहत से जुड़े अपडेट पाने के लिए वो लगातार बिग बॉस टीम के साथ टच में हैं। टीम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “काजी परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर है। हमारा रॉकस्टार काजी बिग बॉस हाउस में पिछले कुछ दिनों से बुखार में है और उसे जब भी मौका मिल रहा है वह जरूरत के लायक आराम करने की कोशिश कर रहा है।” टीम ने बताया है कि काजी कमजोरी और फीवर के बावजूद अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं, और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बीमारी के बावजूद डटे रहे काजी तौकीर

काजी तौकीर की टीम ने अपने पोस्ट में बताया, “हाल ही में जब वह काफी कमजोर महसूस कर रहा था तो उसे मेडिकल रूम ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की। वह फिर भी बिग बॉस हाउस के अंदर डटा हुआ था, और अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस टीम के साथ टच में बना हुआ था। चीजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देने के कोशिश करते हुए काजी ने पार्टिसिपेट करना, सबका मनोरंजन करना और सबको पॉजिटिव फील कराना जारी रखा। हमारा रॉकस्टार ऐसा ही है।”

फिर उसी एनर्जी के साथ लौटेगा रॉकस्टार

पोस्ट के आखिर में काजी की टीम ने लिखा है कि हम सभी से विनती करते हैं कि आप शांति बनाए रखें, उस पर भरोसा रखें और काजी पर अपने प्यार की बरसात करते रहें, उसके लिए दुआ करें और उसे पॉजिटिव एनर्जी भेजें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे, और एक बार वह वापस ठीक हो जाएगा, तो हमें पता है कि हमारा सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपने उसी औरा के साथ लौटेगा, वह ऊर्जा जिसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। तब तक उसे सपोर्ट करते रहिए और प्यार पहुंचाते रहिए। हम सभी तुम्हारे साथ हैं काजी। साफ है कि काजी अभी भी शो का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन क्या वह जल्दी ठीक होंगे? इसके अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए।



Source link

You may also like

Leave a Comment