अजमेर में बाजाली मंदिर में दर्शन के बहाने युवक मंदिर में घुसा। फिर मंदिर में पूजा के लिए रखे तांबे के बर्तन और अलमारी में रखे 15-16 हजार रुपए भी अपने बैग में भरकर ले गया।
.
युवक चोरी करते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में युवक चोरी करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुजारी की शिकायत बाद पुलिस CCTV के आधार पर चोरी की तलाश में जुट गई है।
मामला अलवर गेट थाना क्षेत्र के नया घर गुलाबबाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में शनिवार सुबह 8:30 बजे का है। जहां युवक पीठ पर बैग टांगे हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया। उसने पहले भगवान के दर्शन किए और आसपास नजर दौड़ाई। इसके बाद युवक चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया। चोरी की घटना का मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
पहले देखिए, चोरी की 2 PHOTO’S

अजमेर में बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे युवक ने चोरी की।

आरोपी युवक चोरी करके मंदिर से बाहर जाते हुए नजर आ रहा है।
दर्शन के बाद नजरें घुमाईं, मौका मिलते ही बर्तन समेटे
पुजारी अनिल कुमार जोशी ने अलवर गेट थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया कि युवक सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में आया था। उसने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़कर दर्शन किए। इसके बाद उसने मंदिर में इधर-उधर देखा। जब उसे आसपास कोई नजर नहीं आया तो पूजा में काम आने वाले तांबे के पात्र एक-एक कर अपने बैग में रखने शुरू कर दिए। बर्तन समेटने के बाद उसने मंदिर की अलमारी से नकदी निकाली और वहां से भाग गया।
पुजारी पहुंचे तो गायब मिले बर्तन और नकदी, फुटेज देखी
पुजारी ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद मैं मंदिर में पहुंचा तो पूजा के तांबे के बर्तन और अलमारी में रखी नकदी गायब मिली। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखें। इसमें एक युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। फुटेज आसपास के लोगों को दिखाई गई तो उन्होंने युवक को स्थानीय बताया और उसकी पहचान किए जाने का दावा किया।
