Home Box Office‘दृश्यम 3’ के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

‘दृश्यम 3’ के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. फिल्म ने 5 दिन में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी. अब छठे दिन भी फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 8 बजे तक 11.11 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को 14,013 शोज मिले और 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 228.11 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात साढ़े 10 बजे तक आएंगे. 

फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 15,759 शोज मिले थे. वहीं फिल्म को 60.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 16,868 शोज मिले और 48.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ कमाए. फिल्म को 17,323 शोज मिले और 56 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए. फिल्म को 16,274 शोज और  25 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. पांचवें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ कमाए. फिल्म को 16,075 शोज मिले और 24 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.



Source link

You may also like

Leave a Comment