पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा सहित कई कलाकारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल रही है. इसने घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी शानदार परफॉर्म किया. वहीं ओवसीरज में इसका थिएट्रिकल रन खत्म हो गया है इसी के साथ फ़िल्म ने विदेशों में बॉक्स-ऑफ़िस पर एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. दरअसल इस क्राइम थ्रिलर ने विदेशों में 61 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है और इसने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ कर एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘मिर्जापुर द मूवी’ ऑफिशियली इंटरनेशनल मार्केट में 2026 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ को छोड़कर 2026 में रिलीज हुई बाकी सभी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 61 करोड़ की कुल ओवरसीज कमाई के साथ, इस क्राइम ड्रामा ने बॉर्डर 2 से लेकर कॉकटेल 2, हनुमान अंश और वेलकम टू द जंगल सहित 7 फिल्मों को मात दी है.
ये हैं ओवरसीज की साल 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में
- धुरंधर 2: 451 करोड़
- भूत बंगला: 57.55 करोड़
- मिर्ज़ापुर: द मूवी: 61 करोड़
- बॉर्डर 2: 57.25 करोड़
- कॉकटेल 2: 42.96 करोड़
- हनुमान अंश: 39.8 करोड़
- वेलकम टू द जंगल: 33.36 करोड़
- अल्फा: 28.15 करोड़
- ओ रोमियो: 24.75 करोड़
- धमाल 4: 26.5 करोड़
हिट रही है मिर्जापुर द मूवी
मिर्जापुर द मूवी को 90 करोड़ के बजट में बनाया गया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इसने घरेलू बाजार में भी खूब कमाई की है. 159.02% के रिटर्न और 336 करोड़ से ज़्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ, इस फिल्म ने भारत में ओटीटी से थियेटर में आई फिल्मों के लिए एक बहुत बड़ा बेंचमार्क सेट कर दिया है.
मिर्जापुर द मूवी के बारे में
बता दें कि मिर्जापुर द मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर) व अमेजन MGM स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल सहित कई कलाकारों ने दमदार रोल निभाया है.
