Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: बुधवार को गिरी दृश्यम-3 की कमाई, जानिए कितना हो गया कुल कलेक्शन, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Box Office: बुधवार को गिरी दृश्यम-3 की कमाई, जानिए कितना हो गया कुल कलेक्शन, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-3 दर्शकों को उम्मीदों पर खरी उतरी है। जानिए अभी तक की कुल कमाई।

Drishyam 3 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और श्रिया सरन की फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उस सस्पेंस थ्रिलर मूवी का यह आखिरी पार्ट है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका काफी तगड़ा बज बनाया गया था, और रिलीज के बाद ऑडियंस के रिएक्शन ने साफ कर दिया कि यह उम्मीदों पर खरी उतरी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिनों के भीतर 232 करोड़ 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन बताता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह है।

दृश्यम 3 की बुधवार की कमाई

फिल्म दृश्यम-3 की बुधवार की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ 50 लाख रुपये कमा चुकी थी। फिल्म के अभी कुल 15,953 शोज चलाए जा रहे हैं। यानि माउथ पब्लिसिटी का इसे अच्छा फायदा मिल रहा है। देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका आगे का रिस्पॉन्स कैसा रहता है। क्योंकि फिल्म भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी रिलीज की गई है। तो वहां से भी कमाई के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। फिल्म का बुधवार का ओवरसीज कलेक्शन 6 करोड़ रुपये रहा है।

मंगलवार की तुलना में गिरावट

फिल्म की बुधवार की कमाई की तुलना अगर इसके मंगलवार के कलेक्शन से करें तो करीब 20.5% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि वीक डेज में इतना अप डाउन कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो दृश्यम-3 अभी आने वाले कई वीकेंड में दमदार कलेक्शन दिखा सकती है। फिल्म के पिछले सभी पार्ट रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुके हैं, देखना यह है कि दृश्यम सीरीज की यह फिल्म क्या कमाल करती है।

दिन कमाई
पहला दिन ₹62 करोड़
दूसरा दिन ₹53.50 करोड़
तीसरा दिन ₹61 करोड़
चौथा दिन ₹21 करोड़
पांचवां दिन ₹19.50 करोड़
छठवां दिन ₹15.50 करोड़
कुल कमाई ₹232.50 करोड़

दृश्यम 3 की अभी तक की कमाई

बात अजय देवगन स्टारर फिल्म की अभी तक की कुल कमाई की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 279 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। नेट कलेक्शन के मामले में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा 232 करोड़ 50 लाख रुपये है। भारत के अलावा अन्य देशों से हो रही कमाई पर नजर डालें तो यह फिल्म अभी तक 87 करोड़ 50 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ अन्य देशों से कर चुकी है। दृश्यम फ्रेंचाइजी की इस आखिरी फिल्म का अभी तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 366 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुका है।





Source link

You may also like

Leave a Comment