Home Box Office‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 3 दिन में 176 करोड़ नेट कलेक्शन, दुनियाभर में 273 करोड़, 300 करोड़ के करीब फिल्म – Drishyam 3 Box Office Collection Ajay Devgn Film Earns Rs 176 Crore in 3 Days Worldwide Collection Nears Rs 300 Crore avr

‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 3 दिन में 176 करोड़ नेट कलेक्शन, दुनियाभर में 273 करोड़, 300 करोड़ के करीब फिल्म – Drishyam 3 Box Office Collection Ajay Devgn Film Earns Rs 176 Crore in 3 Days Worldwide Collection Nears Rs 300 Crore avr

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में भारत में 176.50 करोड़ नेट कमाई कर ली है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 272.80 करोड़ हो गया है. जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उससे इसके जल्द ही 300 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है.

तीसरे दिन भी 61 करोड़ की कमाई
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन यानी रविवार को भारत में 61 करोड़ नेट का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ और दूसरे दिन 53.50 करोड़ कमाए थे. इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई ₹176.50 करोड़ पहुंच गई.

इंडिया नेट कलेक्शन
पहला दिन-62 करोड़
दूसरा दिन- 53.50 करोड़
तीसरा दिन-61 करोड़
कुल-176.50 करोड़

फिल्म ने तीसरे दिन देशभर में 17,323 शो किए. गांधी जयंती के मौके पर मिली छुट्टी और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पहले से बनी लोकप्रियता का फायदा फिल्म को मिला है.

3 दिन में 272.80 करोड़ वर्ल्डवाइड
भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 211.80 करोड़ हो चुका है. विदेशों की कमाई जोड़ने के बाद ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 272.80 करोड़ तक पहुंच गया है. यानी फिल्म अब 300 करोड़ के आंकड़े से करीब 27.20 करोड़ दूर है. अगर आने वाले दिनों में दर्शकों की भीड़ इसी तरह सिनेमाघरों तक पहुंचती रही, तो फिल्म यह आंकड़ा पार कर सकती है.

पिछली दोनों फिल्मों से कई गुना बड़ी ओपनिंग
‘दृश्यम 3’ ने अपने पिछले दोनों पार्ट्स की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी शुरुआत की है. दृश्यम (2015) ने रिलीज के शुरुआती वीकेंड में भारत में 23.05 करोड़ नेट कमाए थे. वहीं ‘दृश्यम 2’ (2022) की ओपनिंग वीकेंड कमाई 64.14 करोड़ रही थी. इसके मुकाबले ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ तीन दिनों में 176.50 करोड़ नेट कमा लिए हैं.

ओपनिंग वीकेंड इंडिया नेट
दृश्यम 3 -176.50 करोड़
दृश्यम 2- 64.14 करोड़
दृश्यम-23.05 करोड़

फिर विजय सालगांवकर बनकर लौटे अजय देवगन
फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके साथ श्रिया सरन ने नंदिनी सालगांवकर, तब्बू ने मीरा देशमुख और इशिता दत्ता ने अंजू सालगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदारों में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं.

‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने ‘दृश्यम 2’ भी डायरेक्ट की थी. तीसरे पार्ट में विजय सालगांवकर और उसके परिवार के सामने एक नई रहस्यमयी स्थिति खड़ी होती है. फिल्म में परिवार, अपराध, रहस्य और पुलिस के साथ दिमागी जंग का वही माहौल आगे बढ़ाया गया है, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान रहा है. ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और शुरुआती तीन दिनों के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों ने एक बार फिर विजय सालगांवकर की कहानी को पसंद किया है.

 



Source link

You may also like

Leave a Comment