Home Viralबदायूं में चलती बाइक पर चिलम पीकर बच्चियों के मुंह पर उड़ाया धुआं, CCTV सामने आते ही दो गिरफ्तार

बदायूं में चलती बाइक पर चिलम पीकर बच्चियों के मुंह पर उड़ाया धुआं, CCTV सामने आते ही दो गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, बदायूं। ककराला की जामा मस्जिद तिराहे पर बाइक से गुजरते समय चिलम से दो नाबालिग बच्चियों व अन्य राहगीरों के मुंह पर धुआं छोड़ने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरकत में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

किसी की शिकायत या तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

प्रसारित हो रहे सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा युवक खुलेआम चिलम पीते और राह चलते लोगों की ओर धुआं छोड़ते नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि उसने रास्ते से गुजर रहीं दो नाबालिग बच्चियों के मुंह पर भी धुआं छोड़ा।

फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिलम में गांजा जैसा नशीला पदार्थ भरा हुआ था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

इसके बाद अलापुर पुलिस ने फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के नाम ककराला के वार्ड नंबर दो निवासी राजेश और गुड्डू हैं। दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

सीसीटीवी फुटेज में जिस तरह युवक राहगीरों के मुंह पर चिलम का धुआं छोड़ता दिखाई दे रहा है, उससे लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।



Source link

You may also like

Leave a Comment