Home ViralBijnor News: हर्राअहमदपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने की वीडियो वायरल, गिरफ्तार , Bijnor Hindi News

Bijnor News: हर्राअहमदपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने की वीडियो वायरल, गिरफ्तार , Bijnor Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Bijnor News: हर्रा अहमदपुर जलाल में ललित नामक व्यक्ति पर एक परिवार को बार-बार धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार के अनुसार, आरोपी बुधवार को तमंचा और तलवार लेकर उनके घर पहुंचा और अगले दिन तलवार लहराकर फिर धमकाया। घटना के समय दिनेश की वृद्ध मां घर पर थीं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है और जांच कर रही है।

Bijnor News: हर्राअहमदपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने की वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Bijnor News: हर्रा अहमदपुर जलाल में एक व्यक्ति की हाथ में तलवार लेकर लहराने की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि आरोपी एक परिवार को उसके घर पर जाकर बार-बार धमका रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र मुकंदी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी ललित उनके परिवार से रंजिश रखता है। वह परिवार के साथ आए दिन गाली गलौज करता रहता है। बुधवार को तब हद हो गई जब आरोपी तमंचा तलवार लेकर उनके घर पहुंचा।

तब वह घर पर नहीं मिले तो आरोपी गाली-गलौज कर वापस लौट आया। गुरूवार दोपहर वह दोबारा घर पहुंचा। इस बार उसके हाथ में तलवार थी। आरोप है कि उसने तलवार लहराकर फिर गाली-गलौज की। घटना के दौरान दिनेश की वृद्ध मां घर पर मौजूद थी। बताया गया कि तलवार लेकर पहुंचने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ललित को हिरासत में ले लिया है। उधर कोतवाल धीरज सोलंकी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।





Source link

You may also like

Leave a Comment