Home Viralमाइक्रोफोन लेकर सिग्नल पर कुछ ऐसा कर रहा था ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, SP ने किया सस्पेंड – traffic-constable-suspended-viral-video-signal-mandla

माइक्रोफोन लेकर सिग्नल पर कुछ ऐसा कर रहा था ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, SP ने किया सस्पेंड – traffic-constable-suspended-viral-video-signal-mandla

by BollywoodNewsAndMovie


ट्रैफिक सिग्नल पर ड्यूटी कर रहे एक कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में कॉन्स्टेबल माइक्रोफोन के जरिए वाहन चालकों और राहगीरों से बात करते नजर आ रहा है। उसके व्यवहार को लेकर सवाल उठे तो SP ने तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया…

हाइलाइट्स

  • मंडला के चिलमन चौक पर ड्यूटी के दौरान बनाया गया था वीडियो
  • माइक्रोफोन से वाहन चालकों और राहगीरों को दे रहा था निर्देश
  • शराब के नशे में होने की चर्चा, लेकिन पुलिस ने आरोप की पुष्टि नहीं की
Mandla police news
मंडला में चिलमन चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, एसपी ने इसे सस्पेंड कर दिया।
मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक कॉन्स्टेबल के व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। मामला चिलमन चौक का है, जहां कॉन्स्टेबल ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात था।