2
Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक विधि-निरुद्ध बालक को पकड़ा है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि हथियार के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच पड़ताल के बाद नयागांव से एक बालक को विधि निरुद्ध किया गया है। हथियार छापेमारी के दौरान कही फेंक दिया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
