Bettiah News: इनरवा. सरस्वती विद्या निकेतन राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्लस टू रमपुरवा, मैनाटांड़ के नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार का शराब के साथ वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी विद्यालय पहुंचीं और वायरल वीडियो के संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक से पूछताछ की. बीईओ ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है.
प्रभारी प्रधानाध्यापक से हुई गहन पूछताछ
प्रभारी बीईओ सुप्रिया कुमारी ने विद्यालय पहुंचकर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार से सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सामने आई बातों को लिखित रूप से दर्ज किया गया है. बीईओ ने बताया कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को कलमबद्ध किया गया है.
वायरल वीडियो का होगा लैब टेस्ट
बीईओ सुप्रिया कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए उसका लैब टेस्ट कराया जाएगा. जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी. इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर होगी.
जांच को लेकर विद्यालय में रहा हड़कंप
प्रभारी बीईओ के विद्यालय पहुंचकर जांच करने के बाद पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति रही. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से जांच शुरू किए जाने को लेकर विद्यालय में भी चर्चा का माहौल बना रहा.
अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
प्रभारी प्रधानाध्यापक का शराब के साथ कथित वायरल वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि प्रखंड के इस इकलौते मॉडल स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर ऐसे व्यक्ति को नहीं रखा जाना चाहिए. स्थानीय लोगों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को हटाने और विद्यालय में पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की मांग की है.
जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
शिक्षा विभाग की जांच में वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों को शामिल किया जाएगा. बीईओ ने स्पष्ट किया है कि वीडियो का लैब टेस्ट कराने के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी. इसके बाद मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: दरभंगा की बेटी भावना कंठ ने रचा इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं
