Home Viralबिहारः थाना गेट पर युवती ने बनाई ‘गन-गोली’ गाने पर रील, VIDEO वायरल; पुलिस गश्त पर उठे सवाल, Bihar Hindi News

बिहारः थाना गेट पर युवती ने बनाई ‘गन-गोली’ गाने पर रील, VIDEO वायरल; पुलिस गश्त पर उठे सवाल, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


मेहसौल थाना के गेट पर लड़की ने अपना वीडियो बनाया।  वीडियो में थाने  का नाम  भी दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बिहार के सीतामढ़ी से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली और सतर्कता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। मेहसौल थाना के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने एक युवती ने गन और गोली के बोल वाले गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाया लेकिन, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने के बाद कई प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।

​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘ड्रीम इंस्टा क्वीन 00’ नामक अकाउंट से अपलोड किया गया यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवती थाने के गेट के सामने बेफिक्र होकर रील बनाती दिख रही है, जबकि पास मौजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि कोई अपराधी थाने में घुसकर कांड कर दे तो पुलिस कैसे संभाल पाएगी?

​सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब थाने जैसे संवेदनशील स्थान के मुख्य द्वार पर इस तरह की गतिविधियां बिना किसी रोक-टोक के हो सकती हैं, तो आम इलाकों में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा? दूर दराज के इलाकों में तो पुलिस वाले झांकने भी नहीं जाते होंगे। हालांकि, शुरुआती जांच और वायरल क्लिप में किसी वास्तविक हथियार के प्रदर्शन या आपराधिक वारदात की पुष्टि नहीं हुई है।

कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया

​फिलहाल, इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना यह होगा कि सीतामढ़ी जिला पुलिस प्रशासन इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई करता है या यह मामला केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनकर रह जाता है।

(सीतामढ़ी से उमाशंकर कुमार की रिपोर्ट)





Source link

You may also like

Leave a Comment