Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : स्काउट ने क्या डाला लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ? आम्रपाली ने उठाया सवाल- जिसके पार्टनर बाहर हैं उनको…, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : स्काउट ने क्या डाला लव गिल की शर्ट के अंदर हाथ? आम्रपाली ने उठाया सवाल- जिसके पार्टनर बाहर हैं उनको…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


स्काउट और लव गिल का बॉन्ड पिछले कुछ समय से शो में काफी क्लोज दिख रहा है। शो में दोनों की क्लोज बॉन्डिंग पर अब आम्रपाली दुबे ने सवाल उठाए हैं।

बिग बॉस 20 में पिछले कुछ दिनों से स्काउट और लव गिल की क्लोज बॉन्डिंग को लेकर चर्चा हो रही है। स्काउट की गर्लफ्रेंड हैं, इसके बावजूद जिस तरह से वह और लव क्लोज हो रहे हैं, उस पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब आम्रपाली ने दोनों को सच का आईना दिखाया और बताया कि जो हो रहा है वो गलत हो रहा है। इस पर आम्रपाली की खूब तारीफ भी हो रही है।

आम्रपाली बोलीं- जिसका पार्टनर बाहर है उसे खराब लगता है

आम्रपाली, स्काउट, लव और यंग डीएसए के साथ बैठी होती हैं। इस दौरान वह लव से बोलती हैं कि वो जब तेरे तो मसाज कर रहा था ना पीठ पर, स्काउट शर्ट के अंदर हाथ डालकर कंधे पर, तब भी मैंने बोला बाहर से कर। कुछ चीजें हैं जो वर्ल्ड फ्रेम में नहीं अच्छी दिखती हैं। तुझे फर्क नहीं पड़ता होगा, यंग को फर्क नहीं पड़ता, स्काउड को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जिसके पार्टनर बाहर हैं, उनको खराब फील होता है।

आम्रपाली की हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर फैंस आम्रपाली की तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और दोनों को समझाया।

स्काउट-लव का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि कुछ दिनों पहले स्काउट और लव का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें दोनों बेड पर साथ बैठे थे। स्काउट फिर लव को कुछ इस तरह टच करते हैं कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हुई। सबको ये सब पसंद नहीं आया क्योंकि स्काउट पहले से रिलेशनशिप में हैं। वह काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं।

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने क्या कहा था

वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लव और स्काउट के क्लोज बॉन्ड को लेकर काशवी ने कहा था, ‘मैं बस यही कहूंगा कि मैं ओके हूं और मैं इन चीजों को प्राइवेटली हैंडल कर सकती हूं। सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि मैं स्काउट के लिए अच्छा चाहती हूं। जो भी घर के अंदर हो रहा है, लोग जैसे रिएक्ट कर रहे हैं और जो लोग बोल रहे हैं, उसमें काफी डिफ्रेंस है। यहां 2 अलग एसपेक्ट्स हैं- मेरा पर्सनल रिलेशनशिप स्काउट के साथ और दूसरा मेरा उसको सपोर्ट बतौर इंसान।’

पहले लव को बहन मानते थे स्काउट

बता दें कि बिग बॉस के सभी घरवालों को स्काउट के रिलेशनशिप के बारे में पता है, लव को भी। इससे पहले तक स्काउट, लव को अपनी बहन जैसा बोलते थे, लेकिन फिर कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें स्काउट, यंग से बात करते हुए लव को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं।

अब देखते हैं कि स्काउट और लव के इस बॉन्ड पर वीकेंड का वार में सलमान खान डिस्कस करते हैं कि नहीं या फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड इस बीच में शो में बतौर गेस्ट आती हैं कि नहीं क्योंकि जब भी ऐसा कोई एंगल आता है तो कंटेस्टेंट की लाइफ के उस शख्स को शो में जरूर लाया जाता है फिर चाहे बतौर वाइल्ड कार्ड या फिर बतौर गेस्ट।





Source link

You may also like

Leave a Comment