Home Viralज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन का बताकर वायरल हुआ डांस का वीडियो भ्रामक और गलत है।

ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन का बताकर वायरल हुआ डांस का वीडियो भ्रामक और गलत है।

by BollywoodNewsAndMovie


ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का नहीं, IIT दिल्ली के सांस्कृतिक समारोह का है यह वायरल वीडियो।

बीते कुछ दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) नीति के विरोध में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ लड़कियों को बॉलीवुड सांग ‘कैरेक्टर ढीला है’ पर डांस करते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान का है।

अगर मैं धर्मेंद्र प्रधान या ज्ञानेश कुमार की जगह होता, तो इस्तीफ़ा देने के बजाय मंत्रालय और CEC की कुर्सी उठाकर सीधे Jantar Mantar पहुँच जाता। वहीं बैठकर अपना कामकाज करता और साथ ही वामपंथी, लेप्टीस्ट, आपिए कॉकरोचों के नृत्य का आनंद भी उठाता।

फेसबुक पोस्ट । आर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। परिणाम हमें आईआईटी दिल्ली के एक छात्र देव की दुनिया नाम के यूट्यूब पर यही वायरल वीडियो मिला, जिसे 4 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन के अनुसार, आईआईटी दिल्ली के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘Rendezvous’ के दौरान एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। ‘Red Square’ परिसर में हुई इस प्रतियोगिता का शीर्षक ‘The Boy vs Girl Street Dance Battle’ था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को डांस में कड़ी टक्कर दी थी।

फिर हमें यही वीडियो एक और यूट्यूब यूज़र द्वारा अपलोड किया हुआ मिला, जिसमें लिखे कैप्शन के अनुसार, वीडियो को IIT दिल्ली का बताया गया है। 

साथ ही हमें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी इस इवेंट के और भी वीडियो मिले हैं, जिनमें उन लड़कियों को डांस करते हुए दिखाया गया है। कैप्शन से पता चलता है कि यह वीडियो IIT दिल्ली में डांस फेस्ट के दौरान का है। 

वायरल वीडियो और हमें मिले मूल वीडियो के निचले हिस्से में ‘Street Battle’ दिखाई दे रहा है। 

जब हमने इसे कीवर्ड बनाकर सर्च किया, तो सामने आया कि यह IIT दिल्ली के सालाना कल्चरल फेस्ट ‘Rendezvous’ का हिस्सा है। 3-4 दिनों का यह सालाना उत्सव इस बार 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान आयोजित हुआ था।

वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई जानने के लिए हमने IIT दिल्ली के छात्र और ‘Rendezvous 2026’ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुमित राही से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि “यह वीडियो फेस्ट के दौरान हुए एक डांस बैटल का है, जिसमें IIT दिल्ली के साथ-साथ कई अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो ‘Rendezvous 2026’ समारोह का ही है और इसका किसी भी तरह के प्रोटेस्ट से कोई संबंध नहीं है।“

निष्कर्ष 

तथ्यों की जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। यह वीडियो ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन से सम्बंधित नहीं है, बल्कि यह IIT दिल्ली के सांस्कृतिक समारोह Rendezvous’26 के दौरान हुए डांस बैटल का वीडियो है।

Result Stamp

Title: ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन का बताकर वायरल हुआ डांस का वीडियो भ्रामक और गलत है।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False





Source link

You may also like

Leave a Comment