Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office Collection Day 8: ‘दृश्यम 3’ ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 8वें दिन कमाई में आया उछाल, अजय देवगन की फिल्म पर जमकर बरसे नोट

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: ‘दृश्यम 3’ ने डंके की चोट पर लूटा बॉक्स ऑफिस, 8वें दिन कमाई में आया उछाल, अजय देवगन की फिल्म पर जमकर बरसे नोट

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म की कमाई में शानदार उछाल दर्ज किया गया और यह भारत में 250 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है. दूसरे हफ्ते में एंटर करते ही विजय सलगांवकर का जलवा बरकरार है. तब्बू, प्रकाश राज, जयदीप अहलावत जैसे सितारों से सजी फिल्म पर लगातार नोटों की बारिश हो रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी ने रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग हासिल की और महज 5 दिनों के भीतर ही देशभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. 1 हफ्ते बीतने के बाद भी ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है. अब इसके 8वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. (फोटो साभार: IMDb)

बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की तूफानी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को रात 11 बजे तक 14,561 शो के जरिए 14.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन 11 फीसदी का उछाल आया है. इस कमाई के साथ ही भारत में ‘दृश्यम 3’ अब तक टोटल अब 260 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

खास बात है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बहुत पहले ही अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जिसने 239.67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अब ‘दृश्यम 3’ की निगाहें अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का रिकॉर्ड तोड़ने पर टिक गई हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2020 में आई इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने भारत में 279.59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जिसे ध्वस्त करने की ओर ‘दृश्यम 3’ तेजी से आगे बढ़ रही है. पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा पूरी तरह कायम रहा. 27 सितंबर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज कर ली थी. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

रिलीज के पहले ही दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 66.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ और रविवार को बंपर उछाल के साथ 61 करोड़ का बिजनेस किया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण कमाई के आंकड़ों में सामान्य गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी. पहले हफ्ते के अंत तक ‘दृश्यम 3’ का कुल कलेक्शन 245.50 करोड़ के पार पहुंच गया था. अजय देवगन की यह मूवी साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

विजय सलगांवकर के आइकॉनिक किरदार में अजय देवगन ने एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से जान फूंक दी है. उनके साथ श्रिया सरन ने नंदिनी और इशिता दत्ता ने अंजू का रोल निभाया है. वहीं, पूर्व आईजी मीरा देशमुख के कड़क अवतार में तब्बू की वापसी कहानी के सस्पेंस को और गहरा करती है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस बार सलगांवकर फैमिली की उलझन को और दिलचस्प बनाने के लिए जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे सितारों की एंट्री हुई है. इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से फिल्म के ड्रामा को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ का निर्माण स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज के बड़े बैनर तले किया गया है. इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं, जिन्होंने आमिल कियान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर फिल्म की कसी हुई कहानी तैयार की है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment