Home Box OfficeOTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के साथ देखें, Bollywood Hindi News

OTT पर आई 213.01 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म, वीकेंड पर परिवार के साथ देखें, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जिसने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 213.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। क्या आप पहचान पाए कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको बताते हैं।

क्या है इस फिल्म का नाम?

इस फिल्म का नाम ‘आवारापन 2’ है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म आगे निकल गई।

ये भी पढ़ें:

इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट 5 फिल्में, एक को मिली है 7.8 की रेटिंग

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है ‘आवारापन 2’

‘आवारापन 2’ से पहले इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘बादशाहो’, ‘राज 3’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘मर्डर 2’ जैसी फिल्में शामिल थीं। हालांकि, इनमें से कोई भी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी के करीब 23 साल लंबे फिल्मी करियर में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस फिल्म की कमाई ने उनकी पिछली फिल्मों के कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, धुरंधर, टॉक्सिक, आवारापन को पछाड़ा

इमरान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आवारापन 2 – 150.59 करोड़ रुपये

द डर्टी पिक्चर – 80 करोड़ रुपये

बादशाहो – 78.1 करोड़ रुपये

राज 3 – 70.07 करोड़ रुपये

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई – 55.47 करोड़ रुपये

मर्डर 2 – 47.90 करोड़ रुपये

कैसी है ‘आवारापन 2’?

हिन्दुस्तान ने ‘आवारापन 2’ को 5 में से 3 स्टार दिए थे। फिल्म में इमरान हाशमी ने अच्छा काम किया है, लेकिन दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा पूरन गब्बी ने खींचा। वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी ने फिल्म में जोरावर का किरदार निभाया है और अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। Awarapan 2 Review: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कैसी है, थिएटर्स में देखने लायक है या नहीं?

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर



Source link

You may also like

Leave a Comment