नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने पिछले साल और इस साल ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अब फिल्म के गानों का तहलका देखने को मिलने वाला है. धुरंधर 2 के गानों ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी. ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री हो गई है.
‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री.
टी सीरीज और B62 स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है. इस अकाउंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि शाश्वत सचदेव का गाना बेस्ट कॉम्पाइलेशन साउंडट्रैक कैटेगरी में एंट्री हो रही है. B62 स्टूडियोज ने एक्स पर पोस्ट कहा बताया कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों को ग्रैमी में एंट्री.
‘धुरंधर द रिवेंज’ के गानों की ग्रैमी में एंट्री
‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने कई कैटेगरी में ग्रैमी के लिए लड़ेंगे. बेस्ट कॉम्पाइलेशन के साथ ही धुरंधर के गाने कई सारे इंडिवुजअल कैटेगरी में भी लड़ेगी. विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए गानों के लिए ‘फिर से’, ‘जान से गुजरता है’, ‘कन्हैया’ भी बेस्ट म्यूजिक परफॉर्मेंस के तहत नॉमिनेट होंगे. फिल्म के गाने ‘आरी आरी’ को बेस्ट एशियन पॉप परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.
बता दें कि महज ग्रैमी अवॉर्ड्स में एंट्री से गानों को नॉमिनेशन नहीं मिलता है. किसी भी गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल करने से पहले रिकॉर्डिंग एकेडमी की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पास करना पड़ता है. उसके बाद वोटिंग प्रोसेस होता है और वोटिंग के बाद ही किसी भी गाने को ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया जाता है.
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई थी
पिछले साल आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर आई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला था. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की थी. वहीं इस साल मार्च में धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई. फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी जबरदस्त कमाई की थी.
