Home Box Office‘दृश्यम 3’ का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, ‘धुरंधर 2’ के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

‘दृश्यम 3’ का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, ‘धुरंधर 2’ के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


क्राइम थ्रिलर जॉनर में ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले हफते ऐतिहासिक परफॉर्म किया है.  वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद, फ़िल्म ने अपनी रफ़्तार बनाए रखी और 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कमाल कर दिया. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इससे दूसरे वीकेंड पर भी धमाल मचाने की उम्मीद है. इससे पहले चलिए यहां जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे कितना कलेक्शन किया है.

‘दृश्यम 3′ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अभिषेक पाठक निर्देशित ‘दृश्यम 3’ का पहला हफ्ता जबरदस्त रहा और ये 245.50 करोड़ की कमाई कर अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक वाली फिल्म भी बन गई है. हालांकि वीक डेज में इसकी कमाई में उम्मीद से ज्यादा मंदी देखी गई फिर भी कुल मिलाकर इसके फर्स्ट वीक के आंकड़े शानदार हैं. ये इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरस्टार की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है और इतना ही नहीं ये साल 2026 की बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इसी के साथ इसके कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 260 करोड़ रुपये हो गई है.

‘दृश्यम 3′ बनी दूसरे फ्राइडे बनाया ये रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’  ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ये धुरंधर 2 के बाद दूसरे शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की दूसरी फिल्म बन गई है. इसने बॉर्डर 2 के सेकंड फ्राइडे के 12..53 करोड़ के कलेक्शन को मात दी है.

साल 2026 में दूसरे फ्राइडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 42 करोड़
  • दृश्यम 3- 14.50 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 12.53 करोड़
  • मिर्ज़ापुर द मूवी – 9.5 करोड़
  • भूत बंगला – 6.4 करोड़
  • आवारापन 2 – 6.21 करोड़
  • धमाल 4 – 6.19 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 4.95 करोड़

 



Source link

You may also like

Leave a Comment