Home Viral‘यूपी वाली लइकी’ ने हिला दिया पूरा बिहार… नए भोजपुरी गाने ने YouTube पर उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया देसी गीत

‘यूपी वाली लइकी’ ने हिला दिया पूरा बिहार… नए भोजपुरी गाने ने YouTube पर उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया देसी गीत

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न पवन सिंह (Pawan Singh), न खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)… इस वक्त इंटरनेट पर एक नए सिंगर का भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) धूम मचा रहा है। 

एक रियलिटी शो में बिहार के गायक ने एक भोजपुरी गाना गाया। यह गाना सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही छा गया। गाने को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिल गए हैं। इंटरनेट यूजर्स इस गाने की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

नेटफ्लिक्स शो में छाया बिहार का गाना

यह गाना है ‘यूपी वाली लइकी से प्यार हो गइल…’ (UP Wali Laiki Se Pyar Ho Gayil…)। इस गाने पटना (बिहार) के रहने वाले सिंगर निशांक मुक्ता (Nishank Mukta) ने बनाया है। दरअसल, निशांक हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) रियलिटी शो आई-पॉपस्टार (I-Popstar) में आए।

Bhojpuri Song

भोजपुरी गीत से जीता सबका दिल

इस वक्त नेटफ्लिक्स पर इसका दूसरा सीजन आ रहा है। ओटीटी पर हर हफ्ते यह शो आता है। इसमें उभरते हुए कलाकार हर हफ्ते होने वाले चैलेंज के दौरान ओरिजिनल गाने बनाते हैं और गाते हैं। इस शो को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar), आदित्य रिखारी (Aditya Rikhari) और किंग (King) गाइड करते हैं।

पॉप स्टाइल में गाया भोजपुरी गाना

इसी शो में बिहार के निशांक आए और एक गाना गाकर उन्होंने सबको दीवाना बना दिया। उन्होंने आई-पॉपस्टार के मंच पर ‘यूपी वाली लइकी’ गाना भोजपुरी अंदाज में गाया। गाने की दिलचस्प बात ये थी कि इस गाने को उन्होंने पॉप स्टाइल में गाया है। इस वजह से यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इंस्टाग्राम पर लोग निशांक की तारीफ कर रहे हैं।

 

यूट्यूब पर मिलियंस में सुना गया गाना

निशांक की आवाज इतनी दमदार है और गाना इतनी शानदार तरीके से गाया कि मुनव्वर फारूकी, नेहा कक्कड़ समेत बाकी गाइड्स ने उन्हें यह गाना दोबारा गाने की रिक्वेस्ट की और फिर सभी स्टेज पर आकर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर भी शेयर किया गया है और मात्र एक हफ्ते में 8.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment