Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में रो पड़े काजी तौकीर, सलमान ने स्काउट को जमकर लताड़ा, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में रो पड़े काजी तौकीर, सलमान ने स्काउट को जमकर लताड़ा, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में जब सलमान खान ने काजी तौकीर और माही विज का सपोर्ट किया तो दोनों के दिल का दर्द बाहर आ गया।

बिग बॉस 20 के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक, काजी तौकीर बीते कई हफ्तों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। हालांकि घरवालों ने उन्हें नीचा दिखाने और उनके साथ बुरा बर्ताव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में जब सलमान खान ने स्काउट ओपी को उनके माही और काजी के साथ खराब बर्ताव के लिए कॉल आउट किया, तो दोनों ही कंटेस्टेंट अपने इमोशन्स नहीं रोक पाए। काजी तौकीर और माही विज की आंखों से आंसू झलक पड़े और वह किसी तरह खुद को संभालने की कोशिश करते दिखाई पड़े।

काजी के सपोर्ट में आए सलमान

बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान ने यंग और स्काउट से कहा, “स्काउट आपको जब काजी से दिक्कत थी तो आप क्यों गए? आपने लव को क्यों जाकर खाना नहीं जाने दिया?” सलमान खान ने स्काउट पर सवाल उठाते हुए कहा- आपको अपने नंबर बढ़वाने थे? जेश्चर दिखाना था कि देखो बीमार आदमी को मैं खाना खिला रहा हूं? टीवी पर बहुत अच्छा लगेगा। अपनी सफाई में स्काउट ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। इस पर सलमान ने स्काउट को आईना दिखाते हुए कहा कि आपका तरीका बड़ा ही वाहियात और हार्टलेस है।”

जेल में भी इस तरह खाना नहीं देते

सलमान खान ने अपनी बातों से स्काउट को यह बताने की कोशिश की, कि वह जो कर रहे हैं वैसा बर्ताव जेल में भी कैदियों के साथ नहीं किया जाता है। दबंग खान ने कहा, “जो दिखाते हैं ना फिल्मों में कि धड़ के खाना फेंक देते हैं। वहां जेल में भी बहुत प्यार से मग में थाली में रोटी देते हैं, प्यार से परोसते हैं।” सलमान खान की बातें सुनते हुए काजी तौकीर भावुक हो गए, उनकी आंखें भर आईं। वहीं माही विज ने भी कहा कि सर अगर इनका बस चले तो ये हमारे हाथ से खाना ले लें। इतनी गंदी तरह से खाना देते हैं ये लोग हमें।

देखने लायक हुआ स्काउट का चेहरा

एक तरफ जहां काजी और माही की आंखें नम हो गई थीं, वहीं दूसरी तरफ स्काउट का चेहरा भी देखने लायक था। कमेंट सेक्शन में लोग भी स्काउट के इस बर्ताव पर नाराज होते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- हम तुम्हारे साथ हैं काजी। जिस तरह का बर्ताव इन लूजर्स ने तुम्हारे साथ किया है, वह वाकई बहुत बेदर्दी भरा है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- काजी तौकीर रोना नहीं भाई। अब इनको रुलाने का टाइम है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने काजी तौकीर के बारे में सोशल मीडिया पर किए हैं।





Source link

You may also like

Leave a Comment