Home Viralमुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश में रिश्तेदार को 26 सेकेंड में 16 डंडे मारे, दोनों आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल – muzaffarnagar relatives committed horrific assault 16 sticks rained in 26 seconds video viral 2 arrested

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश में रिश्तेदार को 26 सेकेंड में 16 डंडे मारे, दोनों आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल – muzaffarnagar relatives committed horrific assault 16 sticks rained in 26 seconds video viral 2 arrested

by BollywoodNewsAndMovie


मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश और खेत में आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि रिश्ते ही शर्मसार हो गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में दो युवकों ने अपने ही रिश्तेदार मनीष के साथ जंगल में जमकर मारपीट की। आरोपियों ने मनीष पर लाठी-डंडे बरसाए और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में महज 26 सेकेंड के भीतर 16 डंडे मारते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा लात मारने और बेरहमी से पिटाई करने के दृश्य भी सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।