न्याय की मांग के बीच हथियार रखने की अपील
सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में किशोरी के साथ हुई घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गयी है. इसके साथ ही महिलाओं और युवतियों को हथियार मुहैया कराने और उन्हें हथियार रखने की अपील भी की गयी है. पोस्ट में हथियार उपलब्ध कराने के लिए संपर्क करने की बात कही गयी है. इसमें कथित तौर पर आरोपियों को देखते ही गोली मारने की बात भी लिखी गयी है. साथ ही गैंग के सदस्यों से आरोपियों का पता लगाने की अपील की गयी है.
यह भी पढ़ें:
रानीश्वर में पेड़ गिरने से टूटा जलमीनार का सोलर पैनल,15 दिनों से पानी की सप्लाई बंद
राहुल सिंह कौन, पोस्ट की पुष्टि नहीं
राहुल सिंह के नाम से वायरल पोस्ट के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर राहुल सिंह कौन है और क्या पोस्ट वास्तव में उसी ने साझा किया है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में पोस्ट के नाम और उसके वास्तविक स्रोत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.
