Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ बस ‘धुरंधर 2’ से पीछे, टूटा ‘तानाजी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, बनी 2026 की टॉप-2 – drishyam 3 the conclusion box office collection day 11 ajay devgn film reaches close to 500 crore

Drishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ बस ‘धुरंधर 2’ से पीछे, टूटा ‘तानाजी’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, बनी 2026 की टॉप-2 – drishyam 3 the conclusion box office collection day 11 ajay devgn film reaches close to 500 crore

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने 11वें दिन भी बेहतरीन कमाई की है। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में गिरावट जरूर आई लेकिन इसने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानिए दुनियाभर में कमाई कितनी।

Drishyam 3 box office collection
दृश्यम 3 कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। फिल्म ने दसवें दिन ही ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह अजय के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता भी बन गई है, जिससे उन्हें करियर में एक नई ऊंचाई मिली है। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 2026 की दूसरी टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है। इसने अजय देवगन की फिल्मों से लेकर दूसरी फिल्मों का भी हाल बेहाल किया है।

देश में ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, यह फिल्म अब ‘नई नवेली‘, ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ और ‘स्ट्रीट फाइटर’ जैसी नई फिल्मों से मुकाबले के बावजूद भारत में ₹350 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में ₹500 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई का माइलस्टोन पार करने के लिए तैयार है।