Home ViralNawabganj Viral Fever Surge | Health Center Advisory & Treatment

Nawabganj Viral Fever Surge | Health Center Advisory & Treatment

by BollywoodNewsAndMovie


आभास मिश्रा | नवाबगंज, फर्रुखाबाद2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े। - Dainik Bhaskar

वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े।

नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मरीजों की भीड़ दिखी। बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और एलर्जी जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दे रहे हैं।

डॉक्टर नेहा ने शनिवार को ओपीडी में मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों में खासतौर पर वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और एलर्जी के लक्षण दिख रहे हैं। जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जा रही है।

सीएचसी के प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में रोज करीब 200 से ज्यादा मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने और परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेने को कहा।



Source link

You may also like

Leave a Comment