Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? बिग बॉस के बनेंगे तीसरे वाइल्ड कार्ड? सोशल मीडिया पोस्ट से मचाई खलबली

बिग बॉस 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? बिग बॉस के बनेंगे तीसरे वाइल्ड कार्ड? सोशल मीडिया पोस्ट से मचाई खलबली

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20- सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में इस वीकेंड का वार में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुईं. शो में नकुल धुल और मनीष गोयल ने धांसू एंट्री ली. इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर जतिन प्रताप सिंह की एंट्री को लेकर बज बना हुआ है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इंस्टा पर अपनी एंट्री को लेकर हिंट ड्रॉप किए हैं जिससे चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बिग बॉस 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? बिग बॉस के बनेंगे तीसरे वाइल्ड कार्ड?Zoom

जतिन प्रताप सिंह बिग बॉस 20 में शामिल हो सकते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jatinpratapofficial)

नई दिल्ली.  ‘बिग बॉस 20’ के हर बीतते एपिसोड के साथ शो में ड्रामा और घमासान बढ़ते जा रहा है. हाल ही में वीकेंड के वार में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल ने बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. अब एक नए कंटेस्टेंट के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई. वो कंटेस्टेंट जतिन प्रताप सिंह हैं. सोशल मीडिया पर जतिन के नाम को लेकर बज बना हुआ है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है लेकिन जतिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वाइल्ड कार्ड एंट्री की अटकलों के पोस्ट शेयर कर इस बात को और बढ़ा दिया है.

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दिल्ली के मशहूर ट्रैवल और लग्जरी लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर जतिन प्रताप सिंह शो का हिस्सा बन सकते हैं. अब जतिन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से इन अफवाहों को बढ़ा दिया है. तो चलिए जानते हैं कि ये आखिर कौन हैं. जतिन प्रताप सिंह सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम हैं.

जतिन प्रताप सिंह ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी.

जतिन प्रताप सिंह ने ड्रॉप किया हिंट

उन्होंने ढेर सारी फैन फॉलोइंग हासिल कर चुके हैं. जतिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कार्ड की तस्वीर शेयर की, जिस पर ‘वाइल्ड कार्ड’ लिखा हुआ था और कैप्शन में उन्होंने ‘तथास्तु’ जोड़ा था. इसके बाद से ही उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह बिग बॉस के घर में कदम रखने वाले हैं.

जतिन प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 में एंट्री का हिंट दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम jatinpratapofficial)

जतिन के इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोअर्स

जतिन प्रताप सिंह के इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपनी शानदार सफर और लग्जरी अनुभवों की झलकियां शेयर करते हैं. इसके अलावा, ‘जतिन प्रताप सिंह व्लॉग्स’ नाम से उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 1.03 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का मैनेजमेंट उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जतिन इससे पहले फैशन, फिटनेस और भारतीय संस्कृति पर आधारित रियलिटी शो ‘इंडियन आइकॉन सीरीज’ से भी जुड़े रहे हैं.

बिग बॉस के पिछले वीकेंड का वार, यानी इस शनिवार और रविवार को मनीष गोयल और नकुल धुल की शो में एंट्री के बाद से गेम पलटने वाला है. पहले से घर के अंदर कुछ ग्रुप बने हुए हैं और अब दो नए चेहरों के आने के बाद से हर किसी के गेम पर असर पड़ना लाजमी है जिसे देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment