Home Viralप्रतापगढ़: पुलिस चौकी के बगल में लड़की छेड़ी, फिर मिली मनचलों को ऐसी सजा, ताउम्र रहेगा याद! VIDEO VIRAL – Pratapgarh Molesters Arrested Harassing Girl Near Police chowki Anti Romeo Team video viral lclam

प्रतापगढ़: पुलिस चौकी के बगल में लड़की छेड़ी, फिर मिली मनचलों को ऐसी सजा, ताउम्र रहेगा याद! VIDEO VIRAL – Pratapgarh Molesters Arrested Harassing Girl Near Police chowki Anti Romeo Team video viral lclam

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के भंगवा चुंगी चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक बगल में एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल नंबर मांगकर अभद्र व्यवहार किया. हिम्मत दिखाते हुए छात्रा ने तुरंत पास की पुलिस चौकी में शिकायत की, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सुभाष पाल और दक्ष पाल नामक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें नगर कोतवाली ले गई. पुलिस ने आरोपियों का ‘जुलूस’ निकाला. इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़े माफी मांगते नजर आए.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज और पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल (निवासी अकारीपुर थाना मांधाता) और दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ (निवासी भवानीगढ़ ताला थाना रानीगंज) के रूप में की. पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है.

एंटी रोमियो टीम की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को एंटी रोमियो टीम ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल से दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर दोनों मनचलों को फटकारती और पीटती नजर आ रही हैं, जबकि दोनों आरोपी हाथ जोड़कर और लंगड़ाते हुए चलते दिख रहे हैं.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment