Home Viralकारोबारी की मौत:अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित – Businessman’s Death: Audio Of Shraddha Threatening Shiva In An Officer’s Name Goes Viral

कारोबारी की मौत:अफसर के नाम पर शिवा को धमकाने का श्रद्धा का ऑडियो वायरल, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित – Businessman’s Death: Audio Of Shraddha Threatening Shiva In An Officer’s Name Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


लखनऊ के हजरतगंज में प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत के मामले में मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में शिवा और श्रद्धा की बातचीत है। श्रद्धा एक अफसर का नाम लेते हुए शिवा को धमका रही है। वह कह रही है कि तुमको पार्टी करने का बड़ा शौक है। अब तुम जेल में पार्टी करना… सर को तुम्हारा नाम लिखकर मेसेज कर रही हूं।

इस मामले में मंगलवार को डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दानिश के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों बहनों की लोकेशन गोरखपुर में मिली है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। एसीपी रजनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पड़ताल में सामने आया है कि दानिश और आदिल ने श्रद्धा को शहर से बाहर भेजने में मदद की थी। इनके अलावा भी कई लोग सगी बहनों को भगाने में शामिल हैं।

पुलिस की एक टीम गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। श्रद्धा के मददगारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। शिवा के शरीर पर लिप्सटिक और मेकअप के निशान मिले थे। यह किन परिस्थितियों में हुआ था, इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment