Home Morning News (खास खबरें)Lalitpur News:रेलवे रोड के फुटपाथ पर कारोबारियों का कब्जा, सुबह से सड़क पर खड़े हो जाते वाहन – Traders Encroach Upon The Railway Road Footpath; Vehicles Start Lining Up On The Road From The Morning

Lalitpur News:रेलवे रोड के फुटपाथ पर कारोबारियों का कब्जा, सुबह से सड़क पर खड़े हो जाते वाहन – Traders Encroach Upon The Railway Road Footpath; Vehicles Start Lining Up On The Road From The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


ललितपुर। नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है, लेकिन अतिक्रमण और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण राहगीरों को रास्ता निकालने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल रेलवे स्टेशन रोड पर हालात ज्यादा खराब हैं। करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क के फुटपाथों पर दुकानदार सुबह से ही आठ फीट तक सामान रखकर कब्जा जमा लेते हैं। वहीं, दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। सड़क के दूसरी ओर फुटपाथ पर लगे होर्डिंग भी आवागमन में बाधा बन रहे हैं। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों के निकलने की जगह कम हो जाती है और पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है।

हैरत की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के बाद भी दोबारा कब्जे हो जाते हैं। इन पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। नतीजतन, मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

————————————–

तुवन मंदिर से रेलवे स्टेशन तक रास्ता संकरा

तुवन मंदिर चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और वाहनों के कारण अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरा हो गया है। तुवन मंदिर के बगल में फुटपाथ पर आइसक्रीम, चाट और साइकिल पंचर की दुकानें लगी हैं। इनके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। भारतीय स्टेट बैंक के सामने और आसपास के व्यस्त हिस्सों में भी सड़क किनारे सामान रखने और वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है। सड़क पर जगह कम होने के कारण आमने-सामने से बड़े वाहन गुजरते समय चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त समय में जाम जैसे हालात बन जाते हैं।

—————————————

नालियों पर कब्जे से सफाई और जल निकासी प्रभावित होने का खतरा

शहर की सड़कों और बाजारों में नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण की समस्या है। नालियों पर कब्जे के कारण नियमित सफाई में बाधा आ सकती है। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा रहता है। बाजार क्षेत्र में नालियों की स्थिति की जांच और उनकी नियमित सफाई के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इससे स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

————————————–

बड़े वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की भी मुश्किल

सड़क पर जगह कम होने का असर ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पर पड़ता है। संकरे रास्तों से वाहन निकालने में चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। इससे यातायात की गति धीमी होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। पैदल राहगीरों को कई बार सड़क पर उतरकर निकलना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी अभियान चलाए गए, लेकिन दोबारा कब्जे होने से समस्या बनी हुई है।

————————————–

नगर पालिका अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाती है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाती है। इसके बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होती है। फिलहाल त्योहार के बाद फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

स्टेशनस्डि स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने फुटपाथ पर रखे आड़े तिरछे वाहन। संवाद

स्टेशनस्डि स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने फुटपाथ पर रखे आड़े तिरछे वाहन। संवाद– फोटो : Archive



Source link

You may also like

Leave a Comment