Home ViralAgra News:मौसम बदलते ही वायरल की चपेट में मासूम – As The Weather Changes, The Innocent Are Vulnerable To Viral

Agra News:मौसम बदलते ही वायरल की चपेट में मासूम – As The Weather Changes, The Innocent Are Vulnerable To Viral

by BollywoodNewsAndMovie


आगरा। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी है। महिला जिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) में मंगलवार को जुकाम, खांसी और वायरल फीवर से पीड़ित मासूमों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।


अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश दयाल ने परिजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे की पसली चल रही हो या सांस लेने में तकलीफ हो तो घर पर घरेलू नुस्खे न आजमाएं। लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। गंभीर स्थिति में बच्चों को तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया जाता है।

डॉ. दयाल ने बताया कि सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक है इसलिए बच्चों को बाहर ले जाने से परहेज करें। साथ ही बच्चों को संक्रमित व्यक्तियों दूर रखें। अगर घर के किसी सदस्य को सर्दी-जुकाम है, तो बच्चे के पास जाते समय मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। बच्चों के आसपास और हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।



Source link

You may also like

Leave a Comment