.
बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से कई बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के घर पर विपक्षी सांसदों ने चाय पर चर्चा की।। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए सरकार ने UPI पेमेंट्स पर MDR लगाने को लेकर बड़ा ऐलान किया।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल को सौरभ हत्याकांड में सजा सुनाई जाएगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. बिहार के वैशाली में नाव गंगा में पलटी, 13 की मौत, इनमें ज्यादातर बच्चे; उम्र 6 से 18 साल के बीच

बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलट गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 से 18 साल के बीच है। वैशाली की डीएम ने बताया है कि 7 घायलों को पटना के NMCH में इलाज के लिए भेजा गया है।
मृतकों में सबसे ज्यादा लड़कियां हैं। हादसा तब हुआ जब 20 के करीब बच्चे और युवक छोटी नाव में सवार होकर दावत में जा रहे थे। राज्य के सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और पीएमओ की तरफ से 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया।

2. ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।
ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है। वह इलाके में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जानी जाती है।
खुद को ममता की भतीजी बताया
डोला सेन बोलीं- महिला ने खुद को ममता की भतीजी बताया FIR में डोला सेन ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताकर उनके पास पहुंचे की कोशिश की थी। इसके बाद उसने सड़क पर लेटकर हंगामा किया। TMC ने घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है

3. राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे, जितना समय लगे, आंदोलन जारी रहेगा; INDIA ब्लॉक की 8 दिन में छठी बैठक

राहुल गांधी ने अपने आवास के बाहर विपक्षी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया। आठ दिन में यह विपक्षी नेताओं की छठी बैठक थी।
राहुल गांधी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की 5 बड़ी बातें
- जंतर-मंतर का इस्तेमाल लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए नहीं किया जा सकता। हम सरकार की इस सोच को चुनौती देंगे।
- मोदी, शाह, ज्ञानेश कुमार को समझना होगा कि संविधान को नुकसान पहुंचाकर बच निकलना इतना आसान नहीं होगा।
- देश में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया है। चुनावी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया गया है और संविधान को फाड़कर फेंक दिया गया है।
- यह लड़ाई हमारे लिए नहीं, भारत के लोगों और उनके भविष्य के लिए है। हम देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक लड़ेंगे।
- कोई भी संस्था अपनी भूमिका निभाए या न निभाए, राजनीतिक विरोध जारी रहेगा, जनता का संघर्ष जारी रहेगा और अंत में उसकी जीत होगी।

4. शाह बोले- SIR 2024 में आया,कांग्रेस पहले से हार रही, राहुल के नेतृत्व में 2029 का चुनाव भी हारेगी

देश भर में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस देश की जनता उनके एजेंडे को अच्छी तरह समझती है।
उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई, जबकि राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद से ही कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। मैं राहुल से कहना चाहता हूं कि 2029 में एक बार फिर करारी हार के लिए तैयार रहें।
शाह ने कहा- 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और कांग्रेस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ेगा। इस देश की जनता पीएम मोदी, भाजपा और NDA के साथ है। आप इस सच को नकार नहीं सकते।
5. लखनऊ में डॉक्टरों का गुस्सा फूटा,पुलिस बस के आगे डटीं, बोलीं- डिप्टी CM वादा भूले

लखनऊ में मंगलवार को समान वेतन की मांग को लेकर डॉक्टरों ने पुलिस की बस रोक ली। कई महिला डॉक्टर बस के आगे लेट गईं। बोलीं- ऊपर चढ़ा दो, हम नहीं हटेंगे। डिप्टी सीएम अपना वादा भूल गए हैं। हम लोग 40 दिन से प्रदर्शन कर रहे। समान डिग्री, बॉन्ड और सेवा की शर्तें होने के बावजूद हमें अलग-अलग वेतन दिया जा रहा।
पुलिस डॉक्टरों को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से जबरन उठाकर धरना स्थल इको गार्डेन लेकर गई। विरोध करने वाले डॉक्टरों को पुलिसकर्मियों ने टांगकर बस में भरा। यह प्रदर्शन सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 2018, 2019 और 2020 बैच के बॉन्डेड MBBS डॉक्टरों ने किया।
अखिलेश यादव ने X पर लिखा-
सब इंकलाब की मुट्ठी तानो, बीजेपी सरकार बदल डालो। जिन्होंने भगवान के पैसे चुरा कर भगवान तक को धोखा दिया हो, वो भाजपाई धरती पर भगवान के रूप डॉक्टरों को भला क्या छोड़ेंगे। भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है।
6. भाजपा प्रदेश मंत्री के सीने पर तमंचा लगाकर कैश-जेवर लूटे, कानपुर में फार्म हाउस में घुसकर हाथ-पैर बांधे

कानपुर में BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के हाथ-पैर बांधकर 12 लाख रुपए लूट लिए गए। सोमवार आधी रात नकाबपोश बदमाश रमेश के फार्म हाउस में घुसे। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की, फिर बाथरूम में बंद करके भाग गए। वारदात शहर से 20 किमी दूर सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में हुई। रमेश 1 अक्टूबर को BJP पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने थे।
2 बार ब्लॉक प्रमुख रहे रमेश यादव: रमेश सोमवार को लखनऊ में पदभार ग्रहण करने के बाद रात 12:30 बजे कानपुर पहुंचे थे। घर से 500 मीटर दूर अपने फार्म हाउस में अकेले रुके थे। वहां 4 गार्ड तैनात थे। रमेश 2 बार ब्लॉक प्रमुख जबकि, उनकी पत्नी शशि भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं। उन्होंने 2022 में बसपा के टिकट पर बिठूर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
सीसीटीवी में कैद हुए 2 बदमाश: रात 1:20 बजे सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा और DCP दीपेंद्रनाथ चौधरी फोर्स के साथ पहुंचे। जांच में फार्म हाउस में घुसते हुए बदमाशों का CCTV फुटेज नहीं मिला। हालांकि, भागते समय 2 बदमाश कैमरे में कैद हुए। दोनों वॉशबेसिन पर पैर रखकर टीन शेड के ऊपर से कूदकर भागे।
7. UPI पर 0.4% चार्ज दिवाली तक टला, 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होना था; त्योहारी सीजन के चलते फैसला

UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला चार्ज दिवाली तक टाल दिया गया। इसमें दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगना था।
NPCI ने त्योहारी सीजन को देखते हुए इसे टालने का फैसला लिया है। NPCI ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है।
सरकार के MDR प्रपोजल की 3 बड़ी बातें..
- अगर ग्राहक दुकानदार को ₹2,000 से ज्यादा का UPI पेमेंट करता है, तो दुकानदार को कुल रकम पर 0.4% का MDR चार्ज देना होगा।
- अगर ग्राहक ₹75,000 या उससे ज्यादा का बड़ा पेमेंट करता है, तो प्रतिशत के बजाय अधिकतम ₹300 का फ्लैट चार्ज लागू होगा।
- अगर ग्राहक रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस या फ्यूल पर ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करता है, तो प्रति ट्रांजैक्शन ₹5 का फ्लैट चार्ज लगेगा।
सरकार ने 2021 में UPI प्रोत्साहन की स्कीम शुरू की थी
सरकार ने UPI को प्रमोट करने और फ्री रखने के लिए 2021-22 से प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसके तहत ग्राहक से छोटे दुकानदार को होने वाले ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर 0.15% इंसेंटिव दिया जाता था। 2024-25 तक इस पर ₹8,276 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया। जून 2026 तक करीब 55.5 करोड़ UPI यूजर्स थे।

8. चीन ने लद्दाख की 28 जगहों को अपना बताया, भारत ने नाम बदले थे; इनमें गोगरा-हॉट स्प्रिंग, जहां 2020 में दोनों देशों की सेनाएं टकराईं

चीन ने लद्दाख की 28 जगहों पर अपना बताते हुए कहा- ये इलाके हमारे हैं और भारत के नाम बदलने या नया नाम रखने से जमीन पर मालिकाना हक नहीं बदलेगा। चीन लद्दाख को भारत की ओर से बनाया गया केंद्र शासित प्रदेश नहीं मानता। चीन ने इन जगहों के नाम तय करने के भारत के फैसले पर आपत्ति भी जताई।
28 जगहों में कौन-कौन से नाम शामिल हैं?
भारत की ओर से तय किए गए 28 नामों में पहाड़, दर्रे, ग्लेशियर, जमीन के हिस्से, घाटियां और जल स्रोत शामिल हैं।
पहाड़-चोटियां: अतीशा गिरि, कनीष्क पीक, करुण पीर पर्वत, मार्तंड गिरि, द्रक कार्पो, जोलमोरी, रिनचेन जांगपो, साक्यश्री गिरि, मारपा लोत्सावारी, मिलारेपा कांगरी, शिव री, जोरावर पीक और महेश्वररी।
दर्रे-ग्लेशियर: चापचिंगल दर्रा, शाचमिरिक दर्रा, पारपिक ग्लेशियर और स्कामरी ग्लेशियर।
जमीन के इलाके: ब्रांगसा, कुकसेल, देहरा कम्पास, गोगरा, कुमारायण पॉइंट, पंगलुंग और शमाल लुंगपा।
घाटी-जल स्रोत: श्कोर्गा घाटी, गुरु रिनपोछे झील, यांगपा नदी और हॉट स्प्रिंग।
भारत बोला- लद्दाख हमारा हिस्सा, इनकार करने से हकीकत नहीं बदलेगी
चीन की आपत्ति पर विदेश मंत्रालय ने कहा- लद्दाख भारत का हिस्सा है। चीन के इनकार करने से यह हकीकत नहीं बदलेगी। इन जगहों के नाम सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे में दर्ज किए गए हैं।

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. बिहार: वैशाली में नाव पलटी, 15 की मौत: 20 युवक और बच्चे सवार थे; मृतकों की उम्र 6 से 18 साल के बीच
2. नेशनल: SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां: सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने बताया- कोर्ट फीस ₹220 कम दी, पेज गायब, खड़गे का आईडी कार्ड धुंधला (पूरी खबर पढ़ें)
3. नेशनल: PM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं-टैलेंट दिया: बदले में क्रेडिट-रॉयल्टी भी नहीं ली; देश पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का मेजबान (पूरी खबर पढ़ें)
4. नेशनल: आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए थे: सरकार ने यहां प्रोटेस्ट बैन किया, CJP नेता बोले- प्रदर्शन यहीं करेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
5. इंटरनेशनल: अजरबैजान में 96% मुस्लिम, फिर भी हिजाब बैन हुआ: छात्राओं ने सरकार के फैसले का विरोध किया; पड़ोसी देश तुर्किये में भी प्रदर्शन (पूरी खबर पढ़ें)
6. हॉलीवुड: ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे ने सुसाइड किया: 34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था (पूरी खबर पढ़ें)
7. क्राइम: रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली: लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने शुरू की जांच; CJP प्रदर्शन का विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें)
8. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत: 30 घायल; कराची से पेशावर जा रही थी; 5 साल में 500 से ज्यादा रेल हादसे (पूरी खबर पढ़ें)
10. नेशनल: नकल करते पकड़े जाने पर साहिल ने माफी मांगी थी:दूसरा मौका देने को भी कहा था; छात्र ने IIT बॉम्बे हॉस्टल में सुसाइड किया था (पूरी खबर पढ़ें)
11. नेशनल: पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल-मंत्री बनाती थी: CEC रहते एमएस गिल को पद्म विभूषण देना क्या रिश्वत नहीं; राहुल से 10 सवाल किए (पूरी खबर पढ़ें)
12. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली:कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन में 7 हजार लोग हिरासत में लिए गए, 45 स्टेशन बंद हुए थे (पूरी खबर पढ़ें)
13. स्पोर्ट्स: गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने, मेंस कैटेगरी में सबसे ज्यादा; विमेंस में शेफाली वर्मा को चुना गया (पूरी खबर पढ़ें)
14. बिजनेस: IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया: 2026 और 2027 के लिए 7% किया, घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था मजबूत (पूरी खबर पढ़ें)
15. नेशनल: बंगाल में हिंदू दुकानों से बिरयानी लें पोस्टर्स पर विवाद:हिंदू जागरण मंच ने लगाए थे, विवाद के बाद कहा- आदेश नहीं, अपील है (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
जर्मनी में रोबोट ने लड़की को किया बैड टच

जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने लड़की को बैड टच किया। वो दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी। रोबोट के 16 साल के मालिक और उसके साथी ने घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने रोबोट और दोनों मोबाइल जब्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
