Home Viralलापरवाह मां…पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची

लापरवाह मां…पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची

by BollywoodNewsAndMovie


गर्मियां अब दम तोड़ रही हैं और सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. ऐसे में कई लोग गर्मी को अलविदा कहने के लिए वाटर पार्क और पूल जैसे जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार मस्ती और पानी में मिलता हुआ सुकून बड़े हादसे को न्यौता दे देता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात की गवाही चीख चीखकर दे रहा है जिसमें एक महिला पूल में मस्ती करते हुए इतनी ज्यादा मशगूल हो गई है कि पास खेल रही उसकी बच्ची पानी में डूब रही है और उसे भनक तक नहीं है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पूल में गिरी बच्ची, लापरवाह मां को नहीं लगी भनक

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने परिवार के साथ पूल में मस्ती करती दिखाई दे रही है. इस दौरान उसके साथ उसकी छोटी सी बच्ची भी है जो पानी में थप थप करते हुए खेल रही है. लेकिन अगले ही पल बच्ची का पैर फिसलता है और वह पानी में गिरकर डूबने लगती है. देखते ही देखते बच्ची पानी में गायब हो जाती है. नजारा बेहद खतरनाक और दिल दुखा देने वाला है, कि कैसे एक मां की लापरवाही की वजह से बच्ची मौत के मुंह में चली जाती है और मां को इसकी भनक तक नहीं लगती.

जब पता लगा तो बचाने दौड़ी और टल गया बड़ा हादसा

अगले ही पल पास में नहा रहे पिता को इस बात की भनक लगती है और वह महिला को बताता है कि बच्ची पानी में चली गई है, इसके बाद मां घबराते हुए खड़ी होती है और बच्ची को पानी से बाहर निकालती है. गनिमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया और बच्ची की जान बच गई, वरना थोड़ी सी देर और होती तो बड़ा दिल दहला देने वाला समय बस महिला का इंतजार कर ही रहा था. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

यूजर्स बोले, मां बाप दोनों ही हद लापरवाह लग रहे हैं

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैसी मां है, लापरवाही की हद है. एक और यूजर ने लिखा…बच्चों को लेकर पूल में जाना ही क्यों है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पिता का रिएक्शन कितना धीमा था, मां बाप दोनों ही लापरवाह हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल



Source link

You may also like

Leave a Comment