Home Viralजिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही

by BollywoodNewsAndMovie


बिट्टू तबाही आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 8 महीनों की मेहनत करके उन्होंने जिस अजनार नदी को साफ किया था वो एक बार फिर से लोगों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है.  जिस नदी को साफ करने में बिट्टू तबाही ने अपनी जी जान लगा दी थी उसे फिर से गंदा देख अब वो भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी उन्होंने दी है. हालांकि वे एक बार फिर से इस नदी को साफ करने उतर गए हैं और इस बार भी उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

बिट्टू तबाही ने जिस नदी को किया साफ वहां फिर से जम गया कचरा

दरअसल, बिट्टू तबाही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने राजगढ़ जिले की वही अजनार नदी दिखाई है जिसे उन्होंने कुछ महीनों पहले पूरी तरह से साफ किया था. लेकिन अब फिर से इस नदी के बुरे हाल देखकर बिट्टू तबाही का दिल टूट गया है और वीडियो में उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी 8 महीने की मेहनत का यह अंजाम होगा और इस तरह से उसमें कचरा तैरता दिखाई देगा.

निराश हुए लेकिन नहीं मानी हार, सफाई के लिए फिर से लगाई छलांग

हालांकि कचरा देखकर मायूस होने के बजाए बिट्टू तबाही ने खुद का हौसला बढ़ाया और एक बार फिर सफाई के इरादे से वे नदी में उतर गए. वीडियो में दिख रहा है कि बिट्टू पानी के अंदर जाकर कचरे की थैलियों को बाहर फेंक रहे हैं. यूजर्स आशा कर रहे हैं कि बिट्टू अपने इस काम में एक बार फिर से कामयाब होंगे और अजनार नदी एक बार फिर से चमक उठेगी. बिट्टू तबाही ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से भी मदद मांगी है. उन्होंने फॉलोअर्स से यह सलाह मांगी है कि नदी में जमे इस कचरे को एक साथ बड़ी मात्रा में और जल्दी कैसे साफ किया जा सकता है. उनका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

यूजर्स बोले, आप हीरो हैं कोई जरूरत हो तो बताइएगा

वीडियो को bittu_tabahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये दुखी करने वाला है लेकिन आप हीरो हैं. एक और यूजर ने लिखा…लोगों को शर्म आनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…काम को आगे बढ़ाते रहो, किसी मदद की जरूरत हो तो मैसेज कर देना.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!





Source link

You may also like

Leave a Comment