Home Box Office‘हनुमान अंश’ पर 69वें दिन बरसा मां कूष्मांडा का नूर, 10वें बुधवार को बना डाला फिर रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा

‘हनुमान अंश’ पर 69वें दिन बरसा मां कूष्मांडा का नूर, 10वें बुधवार को बना डाला फिर रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Hanuman Ansh Day 69 Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी रफ्तार ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. रिलीज के 69 दिन बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. नवरात्र में मां कूष्मांडा के पूजन के बीच फिल्म की कामयाबी को भक्ति के रंग से जोड़कर देखा जा रहा है. दुनियाभर में 439 करोड़ रुपये पार कर चुकी इस फिल्म ने दसवें बुधवार को भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर कब किसकी किस्मत चमक जाए, कोई नहीं जानता. कभी बड़े-बड़े बजट की फिल्में चंद दिनों में दम तोड़ देती हैं तो कभी भक्ति में डूबी एक कहानी दर्शकों के दिलों पर ऐसा राज करती है कि उसकी चमक फीकी पड़ने का नाम नहीं लेती. ‘हनुमान अंश’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में 69 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन फिल्म का जलवा अब भी कायम है. नवरात्र के पावन पर्व पर चौथे दिन मां कूष्मांडा की कृपा और बजरंगबली के भक्तों का प्यार मानो इसके लिए नई राह खोल रहा है. खास बात यह है कि 10 वां बुधवार आते ही फिल्म की कामयाबी का एक और अध्याय जुड़ गया. रिलीज के दसवें बुधवार को भी इसने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने बॉक्स ऑफिस के जानकारों का ध्यान खींच लिया है. दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 439 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, लेकिन फिल्म की कहानी में अभी एक और दिलचस्प मोड़ बाकी है.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों की माने को रिलीज के 69 दिन पूरे होने के बाद ‘हनुमान अंश’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 439.98 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म ने अकेले भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 399.28 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार कर लिया है. वहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40.70 करोड़ रुपये की कमाई बटोरी है. फाइल फोटो

फिल्म के 69वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया, जिसमें हिंदी वर्जन से फिल्म में 69वें दिन 45 लाख रुपये कमाए. वहीं 6वें दिन तेलुगु वर्जन में फिल्म ने 80 लाख रुपये कमाए. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

आमतौर पर फिल्मों की कमाई रिलीज के शुरुआती दिनों में सबसे ज्यादा रहती है. इसके बाद दर्शकों की संख्या और शो घटने के साथ कलेक्शन में भी गिरावट आने लगती है. ऐसे में लंबे समय तक करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करना फिल्म की लगातार बनी लोकप्रियता और सिनेमाघरों में उसकी मौजूदगी को दिखाता है. इस मामले में ‘हनुमान अंश’ ने सनी देओल की ‘गदर’ (2001), ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ (2022) और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (2025) जैसी फिल्मों की कतार में जगह बनाई है. ‘गदर’ ने 60 से ज्यादा दिन, ‘कांतारा’ ने 56 दिन और ‘धुरंधर’ ने 52 दिन तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ‘हनुमान अंश’ के लिए यह आंकड़ा 50 दिन है. फाइल फोटो

इस लिस्ट में एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का नाम भी शामिल है. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 49 दिनों तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस लिहाज से ‘हनुमान अंश’ ने करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई वाले दिनों की संख्या में इसे पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, यह तुलना सिर्फ इस खास पैमाने पर है.

‘हनुमान अंश’ की रिलीज 7 अगस्त को हुई थी. शुरुआती प्रदर्शन के बाद फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए रखी. अब इसकी नजर ‘धुरंधर’ और ‘गदर’ के इस आंकड़े को पार करने पर है. फाइल फोटो

7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद साधारण शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के आस-पास कमाई की थी और शुरुआती हफ्तों में इसका कारोबार सीमित रहा. लेकिन जैसे-जैसे हफ्ते आगे बढ़े, दर्शकों के बीच माउथ पब्लिसिटी और सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म ने न सिर्फ अपने शोज को बचाए रखा, बल्कि ओपनिंग वीकेंड के भारी-भरकम दबाव या छुट्टियों के सहारे के बिना हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. फाइल फोटो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment