HomeViralलंच ब्रेक में टिफिन नहीं थाली में खा रहा था बच्चा, टीचर ने किया रिकॉर्ड तो मुस्कुरा दिया, यूजर बोले-आराम जरूरी है – in lunch break student was eating in plate teacher recorded and got viral
लंच ब्रेक में टिफिन नहीं थाली में खा रहा था बच्चा, टीचर ने किया रिकॉर्ड तो मुस्कुरा दिया, यूजर बोले-आराम जरूरी है – in lunch break student was eating in plate teacher recorded and got viral
Classroom Video: स्कूल में लंच की भी अपनी खास मेमोरी होती है। दोस्तों का लंच खाना या कई बार बिना खाए घर आ जाना, जिंदगी भर याद रहता है। एक बच्चे को ये लंच खास वजह से याद रहेगा। लंच में क्या था, इस वजह से नहीं बल्कि कैसे खा रहा था इस वजह से। अब तेलंगाना के उस स्कूल स्टूडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।
टीचर ने किया रिकॉर्ड तो मुस्कुरा दिया
बहुत छोटे बच्चों को खाना खिलाना काफी कठिन होता है। स्कूल में टीचर्स ये काम कैसे करते होंगे? बहुत मुश्किल से, कभी मस्ती मजा करके तो कभी कहानियां सुनाकर। ऐसे ही एक टीचर को बच्चा खास तरह से खाना खाते दिखा है। पर वो चैन से बिना परेशान किए खाना खा रहा था, यही काफी है। मगर इस दौरान एक मजेदार वीडियो बन गया है, आप भी देखिए।
लंच का समय
तेलंगाना के Anil Mudhiraj ने ये वीडियो शेयर किया है। वो वीडियो में पूरी एक रैक में बैठे बच्चों को खाना खाते दिखाते हैं। सब अपने टिफिन में खाना खा रहे होते हैं। फिर आती है उस बच्चे की बारी।
थाली वाला बच्चा
टिफिन के बीच अचानक से थाली नजर आती है। वो बच्चा सुकून से मन लगाकर थाली से खाना खा रहा होता है। वो कैमरे पर है इस बात से भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपना खाने में मस्त रहता है।
आ जाएगी हंसी
वीडियो देखते हुए आपको हंसी अचानक से आएगी। क्योंकि शुरू में तो ये आपको एक साधारण लंच ब्रेक का टाइम ही लगेगा। पर फिर इसमें कुछ अलग नजर आएगा।
आराम जरूरी है
वीडियो देखने वाले बच्चे पर हंस रहे हैं लेकिन उस बच्चे का साथ भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आराम भी तो जरूरी है। एक यूजर ने लिखा है तो क्या हुआ वो आराम से अपना खाना इन्जॉय कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि ये नॉर्मल नहीं है।
लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें