Home Box OfficeJailer 2 Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ के रेकॉर्ड को धो डाला, ‘एनिमल’ को दिखाए तारे – rajinikanth starrer jailer 2 box office collection day 1 the film created history on its first day

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन ‘धुरंधर 2’ के रेकॉर्ड को धो डाला, ‘एनिमल’ को दिखाए तारे – rajinikanth starrer jailer 2 box office collection day 1 the film created history on its first day

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ने पहले ही दिन कई टॉप फिल्मों को धूल चटा दी है। ये बम्पर वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली इस साल की दूसरी फिल्म बन चुकी है। हालांकि, फिल्म ने विदेशों में आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को पटखनी दे डाली है।

Rajinikanth starrer Jailer 2 Box Office Collection Day 1
रजनीकांत की जेलर 2 ने रचा इतिहास
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाका कर दिया है और एकसाथ कई रेकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसमें रजनीकांत की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस, हाई-एनर्जी एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स और सरप्राइज कैमियो के साथ यह फिल्म एक मास एंटरटेनर फिल्म है। ये फिल्म पहले दिन धांसू कमाई कर कई बड़ी फिल्मों का रेकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर 2’ के बाद ये पहले दिन ही इतना जबरदस्त कमाने वाली इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। वहीं रजनीकांत की इस फिल्म में एक ही झटके में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का रेकॉर्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि ‘जेलर 2’ वहीं से शुरू होती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। टाइगर मुथुवेल पांडियन यानी रजनीकांत और उनका परिवार अभी भी अपने बेटे अर्जुन यानी वसंत रवि को खोने के सदमे से उबर पा रहा। अपनी खूनी और हिंसक अतीत की दुनिया से दूर पत्नी विजया, बहू श्वेता और पोते रित्विक के साथ एक साधारण और गुमनाम जीवन बिता रहा है। लेकिन मूर्तियों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ टाइगर को एक और खतरनाक खेल में खींच लेता है। फिल्म में टाइगर अपने पुराने संपर्कों और दोस्तों (जैसे मोहनलाल आदि) की मदद से दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा संभालता है। अतीत का हिसाब-किताब करने और बदले की आग एक बार फिर से उसे तब दोबारा उसी मार-धाड़, हिंसा और अपराध की दुनिया में खींच लाते हैं।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन कितनी की है कमाई

अब बात करते हैं ‘जेलर 2‘ के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और पहले दिन इसने कई रेकॉर्ड धो डाले। याद दिला दें कि साल 2023 आई फिल्म ‘जेलर’ ने पहले दिन देश में ₹48.35 का नेट कलेक्शन किया था और इसने वर्ल्‍डवाइड ₹96.36 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। अब रजनीकांत की ‘जेलर 2’ अपनी ही इस फिल्म के रेकॉर्ड को पछाड़ चुकी है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन ₹59.70Cr का कलेक्शन किया है। ‘जेलर 2’ के पहले दिन के कलेक्शन में सबसे धांसू कमाई तमिल में हुई है जो करीब ₹43.35Cr है।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले दिन विदेशों में ‘धुरंधर 2’ को चटाई धूल

‘जेलर 2’ ने पहले दिन विदेश में कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2‘ को भी पछाड़ दिया है। इस साल जनवरी में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने जहां पहले दिन विदेशों में ₹52.00 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं रजनीकांत की ‘जेलर 2’ इस आंकड़े को पार कर गई है और विदेशों में 55 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। अगर बात वर्ल़्वाइड कलेक्शन की करें तो ‘जेलर 2’ ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड ₹125.25 Cr की कमाई कर ली है। इसने इस मामले में पहले दिन ‘एनिमल’ का रेकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने वर्ल्डवाइड करीब ₹116.00 करोड़ की कमाई ओपनिंग पर की थी।

ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक किस भारतीय फिल्‍म ने कितनी की है कमाई

पोज‍िशन फ‍िल्‍म पहले द‍िन वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन पहले द‍िन देश में नेट कमाई
1. पुष्‍पा 2 ₹275.01 करोड़ ₹164.25 करोड़
2. धुरंधर 2 ₹226.60 करोड़ ₹102.55 करोड़
3. RRR ₹223.00 करोड़ ₹133 करोड़
4. बाहुबली 2 ₹217 करोड़ ₹121 करोड़
5. कल्‍क‍ि 2898AD ₹177.72 करोड़ ₹95.30 करोड़
6. KGF 2 ₹159.00 करोड़ ₹116 करोड़
7. सलार ₹158.12 करोड़ ₹90.70 करोड़
8. कुली ₹151.14 करोड़ ₹65 करोड़
9. दे कॉल हिम ओजी ₹143.75 करोड़ ₹63.75 करोड़
10. लियो ₹142.03 करोड़ ₹64.80 करोड़
11. देवरा ₹142.02 करोड़ ₹82.50 करोड़
12. टॉक्‍स‍िक ₹137.00 करोड़ ₹101.10 करोड़
13. जवान ₹129.13 करोड़ ₹75 करोड़
14. आदिपुरुष ₹128.08 करोड़ ₹86.75 करोड़
15. एनिमल ₹116.00 करोड़ ₹63.80 करोड़

तमिल सिनेमा में पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग रजनीकांत की ‘कुली’ के नाम

हालांकि, अगर बात करें तमिल सिनेमा में पहले दिन सबसे बड़ी ओपनिंग की तो इसका रेकॉर्ड रजनीकांत की ‘कुली’ के नाम है, जिसने ओपनिंग डे पर देश में ₹65 करोड़ की नेट कमाई की थी। तमिल सिनमा के रेकॉर्ड पर नजर डालें तो इस लिहाज से अभी पहले दिन वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म ‘कुली’ (₹151.14 करोड़) है। इसके बाद ‘लियो’ (₹142 करोड़) का नंबर आता है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें