Home Box OfficeBox Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बनी साल की नंबर 2 फिल्म, ‘हनुमान अंश’ वहीं पहुंचीं जहां से हुई थी शुरुआत – drishyam 3 the conclusion box office collection day 15 mirzapur the movie hanuman ansh day 72 business

Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बनी साल की नंबर 2 फिल्म, ‘हनुमान अंश’ वहीं पहुंचीं जहां से हुई थी शुरुआत – drishyam 3 the conclusion box office collection day 15 mirzapur the movie hanuman ansh day 72 business

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने जहां सिनेमाघरों में धूम मचा रखी थी, अब नई फिल्मों की वजह से कमाई पर असर दिखने लगा है। वहीं ‘हनुमान अंश’ अपनी पुरानी रफ्तार में लौट आई है। आइए जानते हैं ‘णिर्जापुर मूवी’ का क्या हाल है।

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 15
दृश्यम 3 हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ की तीसरी सीरीज ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। निर्देशक अभिषेक पाठक की इस फिल्म में अजय देवगन विजय सलगांवकर के किरदार में एक बार फिर से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो फिल्म अब अपने उस रफ्तार में लौट आई है, जहां से शुरू हुई थी।

‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ की कहानी गोवा में रहने वाले विजय सलगांवकर और उसके परिवार (पत्नी नंदिनी और बेटियां अंजू व अनु) की है, जो पुराने मर्डर केस के डर में अब भी जी रहे हैं और उन्हें हर पल ये डर सता रहा है कि कहीं वे पकड़े न जाएं। घर के सभी लोग डर से सहमे हुए हैं। बेटे की मौत का सच जानने के लिए बेचैन मीरा पूरी तरह उम्मीद खो चुकी होती है, लेकिन एक बार फिर वे हिम्मत करते हैं और केस री-ओपन होता है। इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर की घटनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि एक नई तारीख 23 जुलाई भी है और सवाल वही है कि आखिर उस दिन विजय कहां था और क्या हुआ था। फिल्म में तब्बू (मीरा देशमुख), श्रिया सरन, रजत कपूर और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘दृश्यम 3’ की कमाई 15वें दिन नीचे गिरी है

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ की कमाई 15वें दिन नीचे गिरी है और फिल्म ने केवल ₹3.10Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ₹336.10Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 15वें दिन ₹1.50 Cr का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक ₹520.27 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे अधिक ग्रॉस कमाई करने वाली इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

‘हनुमान अंश’ वहीं पहुंची जहां से कहानी शुरू हुई थी

अब नीम करोली बाबा की जीवनी पर ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो सिर्फ 2 करोड़ की ये फिल्म कई हजार गुना प्रॉफिट के साथ अपने उस रफ्तार में लौट आई है जहां से फिल्म ने शुरुआत की थी। इस फिल्म ने 71वें दिन यानी 11वें शुक्रवार को केवल 15 लाख रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन करीब ₹339.13Cr के आसपास रहा। वहीं विदेशों में इस फिल्म ने अब तक ₹48.40 Cr का कलेक्शन किया है और वर्ल्डवाइड ये फिल्म ₹448.61 Cr के ग्रॉस कलेक्शन को छू गई है। ये इस साल की ही नहीं बल्कि भारतीय इतिहास की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली फिल्म में ऊपर पहुंच चुकी है।

बिहार के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने मां वन देवी मंदिर की कहानी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ एक भारतीय हिंदी फैंटसी थ्रिलर फिल्म है, जो बिहार के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने मां वन देवी मंदिर और वहां की लोककथाओं पर आधारित है। ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) मुंबई में रहने वाला एक आधुनिक सोच और नास्तिक इंजीनियर है, जो भगवान और पूजा-पाठ को नहीं मानता। वहीं उसकी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) की छठ पूजा में आस्था है और बच्चे की आस लिए वो इस त्यौहार पर गांव पहुंचती है लेकिन यहां से कहानी अलग मोड़ लेती है। फिल्म ‘द वन’ के कलेक्शन की बात करें तो ये मुश्किल से 70 करोड़ रुपये कमा पाई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई

पिछले 24 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24वें दिन ₹1.70Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक ₹227.05Cr की कमाई की है और वर्ल्डवाइड ₹334.22 Cr का आंकड़ा पहुंच चुका है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें