{“_id”:”6af91e8f1bca8d6c230cd0a0″,”slug”:”ramayana-box-office-collection-day-10-ranbir-kapoor-yash-movie-cross-over-1200-cr-worldwide-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रामायण बॉक्स ऑफिस: रणबीर-यश की फिल्म ने 10वें दिन की ‘एनिमल’ से दोगुना कमाई, वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1200 करोड़ के पार”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

रामायण
– फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल आया है।
फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत की है, बल्कि दुनियाभर में भी 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि दसवें दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने रणबीर कपूर की पिछली रिलीज ‘एनिमल’ को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
